इस सुपरस्टार की वजह से 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ खुले थियेटर, अब होगा बैक टू बैक फिल्मों धमाका

हाल में ही भारत सरकार ने एंटरटेमेंट इंडस्ट्री के लिए अहम राहत दी है। दरअसल कई महीनों के बाद अब देशभर के थिएटर्स 100 फीसदी की क्षमता के साथ खुल सकते हैं। वैसे तो कुछ दिन पहले ही सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत दी गई थी लेकिन उस दौरान 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ ये गाइडलाइन जारी की गई थी। इस नई गाइडलाइन के सामने आने के बाद से ही फिल्ममेकर्स अपनी फिल्मों की रिलीज डेट को लेकर नई रणनीति बनानी भी शुरू कर दी है।

इस बीच सनी देओल का नाम खूब जोरों शोरों से लिया जा रहा है। दरअसल 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ जो थिएटर्स खुले हैं उसमें अभिनेता से सांसद बने सनी देओल की अहम भूमिका रही है। वो ऐसे, क्योंकि कुछ दिन पहले ही फिल्म इंडस्ट्री का एक डेलिगन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिला था। इस दौरान सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़केर और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी थी। इस दौरान सनी देओल ने भारत सरकार से अपील की कि वह 50 फीसदी से ज्यादा क्षमता के साथ थिएटर्स खोलने की इजाजत दें। सनी देओल ने ही इस डेलिगेशन का नेतृत्व किया।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि इस मीटिंग में सनी देओल ने फिल्म इंडस्ट्री ने जो पिछले सालभर में नुकसान झेला है, व रोजगार जैसे तमाम मुद्दों को मंत्रियों के सामने रखा, जिसे उन्होंने बहुत धैर्य के साथ सुना भी गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X