सनी देओल का नया धमाका- धमाकेदार एक्शन फिल्म FINAL- तस्वीर के साथ घोषणा
सनी देओल की हालिया रिलीज फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' भले ही बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर चुकी हो। लेकिन इससे सनी देओल के हौसले में कोई कमी नहीं आई है। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर घोषणा की है कि वह एक एक्शन फिल्म के साथ वापस आ रहे हैं। इसके साथ ही सनी देओल ने अपनी पुरानी एक्शन फिल्म की एक तस्वीर भी शेयर की है।
2018 की सुपरहिट फिल्म- 2020 के लिए PART 2 फाइनल
पिछले दिनों सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने एक फ़िल्म के लिए हाथ मिलाया है। दामिनी, घायल और घातक जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद अब ये जोड़ी 22 सालों के बाद फिर साथ आई है। लिहाजा, उम्मीद है सनी का ट्विट इसी फिल्म की ओर इशारा होगा।

राजकुमार संतोषी 5 सालों से इस कहानी पर काम कर रहे हैं। जब सनी ने स्क्रिप्ट सुनी तो उन्हें काफी पसंद आया और फटाफट साइन कर लिया गया। फिल्म 2019 में फ्लोर पर आ जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी, जिसका नाम होगा फतेह सिंह।


Click it and Unblock the Notifications