लॉकडाउन में पहली बार दिखीं धर्मेंद्र की पहली पत्नी, मां को याद कर बेटे सनी देओल ने पोस्ट की तस्वीर!
लॅाकडाउन में पहली बार सनी देओल ने ऐसी तस्वीर पोस्ट की है जो कि वायरल हो गई है। इस तस्वीर में उनकी मां प्रकाश कौर नजर आ रही हैं। सालों के बाद धर्मेंद्र की पहली पत्नी को इस तरह देख इस तस्वीर को धड़ल्ले से देखा जा रहा है। सनी देओल ने इसके साथ एक पोस्ट भी लिखा है और कहा कि अपने परिवार के साथ घर पर रहिए।
सुरक्षित रहिए। साथ ही उन्होंने हैशटेग में मां #maa भी लिखा है। प्रकाश कौर वैसे भी हमेशा से कैमरे से दूर रहते हुए आयी हैं। इस तस्वीर में वह बेटे सनी के कंधे पर सिर रखकर आराम कर रही हैं।

उन्होंने ब्लैक रंग का गॅागल भी पहन रखा है। चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान है। बता दें कि धर्मेंद्र ने साल 1957 में प्रकाश कौर से शादी की थी। सनी बड़े बेटे हैं। वह अपने पिता के साथ मां के भी बेहद करीब हैं। इस तस्वीर में सनी देओल भी काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं।
View this post on InstagramBe with your family and stay safe. #mom
A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol) on


Click it and Unblock the Notifications