सनी देओल ने मसल्स के लिए लंदन से मंगाया था दूध.. विंदू दारा सिंह ने कारण बताते हुए किया मजेदार खुलासा

सनी देओल अपने जमाने के सुपरस्टार रहे हैं और लाइन से उनकी फिल्में चलती थीं। लेकिन इस वक्त उनकी फिटनेस को लेकर एक खुलासा अभिनेता विंदू दारा सिंह ने किया है। उन्होने बताया है कि सनी देओल अपनी फिटनेस और मसल्स के लिए लंदन से दूध मंगवाते थे।
जी हां, इसके पीछे की कहानी को लेकर विंदू दारा सिंह ने बात करते हुए खुलासे किए हैँ। विंदू ने कहा था कि, सनी देओल अपनी बॉडी बनाने के लिए लंदन में ट्रेनिंग ली थी। विंदू ने कहा, ''सनी देओल जब लंदन में ट्रेनिंग ले रहे थे तब वो बिल्कुल रैंबो जैसे लगते थे।
उन्होने इस दौरान शानदार मसल्स बना लिए थे। मैने इस दौरान उनसे कहा था कि अब बेताब की शूटिंग शुरु होने वाली है। ये सारी बॉडी अमेरिका के दूध, पनीर की है। अगर वो इंडिया जाएंगे तो मसल्स कम हो जाएंगे। ये बात सुनकर वो काफी परेशान हो गए थे।''
लंदन से मंगा लिया दूध
विंदू ने बताया, ''जब फिल्म बेताब की शूटिंग शुरु हो गई तो सनी देओल मेरे पास आए। उन्होने कहा कि वो अपने मसल्स को कम नहीं होने देंगे। जब मैने पूछा कि कैसे तो वो मुझे एक कमरे में ले गए। इस कमरे में अमेरिका से मंगाया गया दूध रखा था। ढेर सारे डिब्बे जैसे ही मैने देखे तो मैं हंस पड़ा।'' जाहिर है कि इसको लेकर विंदू ने मजाक ही किया था।
बहुत बड़ी हिट हुई बेताब
सभी जानते हैं कि सनी देओल की पहली फिल्म बेताब थी। इस फिल्म में उनके साथ अमृता सिंह नजर आईं थीँ। फिल्म शानदार रही है और लोगों को काफी पसंद आई। इस फिल्म का म्यूजिक भी लोगों को काफी पसंद आया था। सनी देओल को इस इंडस्ट्री में अब कई साल हो चुके हैं। कुछ समय पहले उनकी फिल्म गदर 2 रिलीज हुई थी जो कि काफी पसंद की गई थी।


Click it and Unblock the Notifications