सनी देओल ने शाहरुख खान को लगाया गले, 30 साल बाद खत्म हुई सुपरस्टार्स की दुश्मनी, Video

shahrukh khan, sunny deol

गदर 2 की सक्सेज पार्टी में कुछ ऐसा देखने को मिला इंतजार लोग 30 से कर रहे थे। जी हां, सनी देओल और शाहरुख खान दी दुश्मनी जो डर सेट से शुरु हुई थी वो अब खत्म हो चुकी हैं।

एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सनी देओल शाहरुख खान एक साथ मीडिया के लिए पोज दे रहे हैँ। सनी देओल इस दौरान शाहरुख खान से काफी प्यार जताते हुए नजर आए। शाहरुख खान भी अपने सीनियर के साथ पोज देते हुए काफी हंबल दिखे। ये वीडियो सामने आते ही आग की तरह वायरल हो रहा है।

वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि मीडिया के सामने एक साथ शाहरुख खान और सनी देओल आते हैं और सनी पाजी इस तरह से थम्स अप करते हैं जैसे वो कोई बड़ी चीज जीत चुके हैं।

इस बाद शाहरुख खान और सनी देओल मीडिया को ग्रीट करते हैं और कई तरह के पोज एक साथ देते हुए नजर आते हैँ। सनी देओल फिर शाहरुख खान को गले लगाते हैं। इसके बाद शाहरुख खान सनी देओल का हाथ पकड़कर आगे बढ़ जाते हैँ। वीडियो इतना शानदार है कि आप भी खुश हो जाएंगे।

इस दिन के लिए शाहरुख खान और सनी देओल के फैंस ने काफी समय तक इंतजार किया है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि दोनों एक दूसरे को लेकर अब क्या बयान देते हैं। लड़ाई के दौरान भी इस बारे में इन दोनों ने कोई बात नही की और ना ही किसी को उल्टा सीधा कभी कहा है।

इस दौरान शाहरुख खान गदर 2 की सक्सेज पार्टी में गौरी खान के साथ पहुंचे थे। वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान इस वक्त जवान को लेकर बिजी हैं जो कि इस साल सप्ताह 7 सितंबर को रिलीज हो रही है। अब देखना ये है कि जवान पठान का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी की नहीं।

Read more about: shahrukh khan sunny deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X