CONFIRM: इस साल सनी देओल की एक नहीं दो फिल्में!
[बॉलीवुड समाचार] सनी देओल इस साल धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। जहां उनकी फिल्म घायल वन्स अगेन हमेशा दर्शकों की फेवरिट लिस्ट में बनी है, वहीं इस फिल्म की चर्चा इसलिए भी है क्योंकि ये फिल्म सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो को टक्कर देगी।

लेकिन सनी देओल फैन्स के लिए इससे भी ज़्यादा अच्छी खबर है। वो ये कि इस साल सनी देओल की एक नहीं दो फिल्में रिलीज़ के लिए तैयार है। घायल वन्स अगेन के अलावा उनकी मोहल्ला अस्सी भी रिलीज़ के लिए तैयार हो चुकी है।
मोहल्ला अस्सी विशुद्ध रूप से कमर्शियल ना होकर चिंताजनक फिल्म है। सनी देओल का साथ फिल्म में साक्षी तंवर ने दिया है और दोनों ने ही अपने किरदार को बखूबी निभाया है।


Click it and Unblock the Notifications