#GadarDhamal: सनी देओल एक और हीरोइनें 10...बढ़िया है!
सनी देओल अपनी अगली फिल्म में जुट गए हैं और ये फिल्म उनके बेटे का डेब्युू होगी इसलिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। हीरोइनों को ढुूंढने के लिए भी।
सनी देओल करण देओल के लॉन्च में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। और ताज़ा खबर की मानें तो अपनी फिल्म के लिए सनी ने 400 में से 28 लड़कियां चुनी हैं जिनमें से 10 के साथ करण देओल ऑडीशन करेंगे। तब कहीं जाकर उनकी हीरोइन फाइनल होगी।
सनी देओल काफी समय से अपने प्रोडक्शन हाउस विजेता फिल्म्स के बैनर तले, अपने बेटे करण देओल के बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं और अब आखिरकार सब कुछ फाइनल हो चुका है। फिल्म की शूटिंग फरवरी से शुरू होने जा रही है और करण देओल अपना गदर डेब्यू करने को तैयार है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सनी देओल, पहाड़ों पर फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन ढूंढते दिखाई दिए थे। फिल्म को डायरेक्ट सनी देओल खुद ही करेंगे। और इस फिल्म का नाम है पल पल दिल के पास।
फिल्म का नाम धर्मेंद्र की सुपरहिट फिल्म के एक गाने से लिया गया। धर्मेंद्र और बॉबी देओल दोनों ही करण के इस डेब्यू के लिए काफी उत्साहित हैं।
[#Timing...तो 400 करोड़ के पार होती ये सनी देओल ब्लॉकबस्टर!]
पहले सनी देओल ने प्लान किया था कि बेताब रीमेक से करण और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान को लॉन्च किया जाए। बॉलीवुड में ऐसा नहीं हुआ कि किसी फिल्म से एक कपल ने डेब्यू किया हो और उसी फिल्म के रीमेक से उनके बच्चे डेब्यू करें।
जानिए सनी देओल से जुड़े आने वाले प्रोजेक्ट-


Click it and Unblock the Notifications











