पत्नी पूजा की बाहों में बाहें डाले सनी देओल.. तो हेमा मालिनी को भूल पहली पत्नी प्रकाश संग धर्मेंद्र

Pooja Deol At Karan Deol Wedding: सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी हो चुकी है। जहां शादी-रिसेप्शन ने लेकर सभी रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रही तो वहीं अब इस ग्रैंड वेडिंग की कुछ अनसीन तस्वीरें सामने आई हैं।
पत्नी पूजा देओल के साथ सनी देओल और पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ धर्मेंद्र के रिश्ते हमेशा की सुर्खियों में रहते हैं लेकिन देओल परिवार की ये दोनों ही महिलाएं खबरों-सुर्खियों और लाइमलाइट से काफी दूर ही रहना पसंद करती हैं। वहीं अब शादी की इस साइड तस्वीरों से इस दोनों की तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं।
बेहद कम ही पत्नी पूजा के साथ दिखाई देने वाली सनी देओल बेटे की शादी में पत्नी की बाहों में बाहें डाले दिखाई दिए। वही दूसरी और धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी बेटी ने जहां इस शादी से दूरियां बनाएं रखी तो वहीं इस दौरान धर्मेंद्र प्रकाश कौर के साथ मस्ती में दिखाई दिए। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रकाश कौर और धर्मेंद्र पोते और बहू को झोली भर आशीर्वाद देते दिखाई दे रहे हैं।
देओल परिवार के लाडले करण देओल की 18 जून को शादी हो गई। सनी देओल के आंखों के तारे करण ने बिमल रॉय की पोती दृशा आचार्य संग सात फेरे लिए। करण और दृशा की शादी और बारात की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बारात में हेमा मालिनी और उनकी बेटियों के सिवाय पूरा परिवार शामिल था। करण के दादा धर्मेंद्र और चाचा बॉबी देओल और अभय देओल भी नजर आए।
पापा सनी देओल और मम्मी पूजा देओल भी गजब ढा रहे थे। ग्रीन कलर के लहंगे में सनी देओल की पत्नी और करण की मम्मी पूजा बेहद हसीन लग रही थीं। वह दशकों बाद यूं सामने नजर आईं।
जैसे ही पूजा देओल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई तो हर तरफ सिर्फ और सिर्फ पूजा देओल की खूबसूरती के ही चर्चे शुरू हो गए हैं। इतना ही नहीं दूल्हे दुल्हन से भी ज्यादा लाइक्स पूजा की तस्वीरों पर फैंस ड्रॉप कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications