बयानबाज़ी - सनी देओल: मैंने आज तक कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी, गोविंदा: सब मुझसे जलते हैं
बॉलीवुड और बयानबाज़ी हमेशा साथ साथ चलते हैं। जहां एक तरफ, कभी कुछ स्टार्स बहुत पते की बात कर जाते हैं जो वायरल हो जाती है तो कभी अपने संघर्ष के दिनों के किस्से सुना जाते हैं। लेकिन कभी कभी स्टार्स अपनी बेबाकी में कुछ ऐसा बोल जाते हैं जिन पर प्रतिक्रिया आना तय है। लेकिन अकसर कई स्टार्स अपने बड़बोलेपन में कई बयान दे जाते हैं जो तुरंत वायरल होते हैं।
इस हफ्ते भी स्टार्स की बयानबाज़ी के ऐसे कई किस्से हम आपके लिए लेकर आए हैं। गोविंदा की फिल्म रंगीला राजा सेंसर बोर्ड पर अटक चुकी है और गोविंदा इसका ज़िम्मेदार अपने बॉलीवुड के दोस्तों की साज़िश मान रहे हैं। गोविंदा का मानना है कि उनकी फिल्म रंगीला राजा में कुछ भी अश्लील नहीं है। बल्कि उनकी फिल्म को टार्गेट किया जा रहा है। गोविंदा ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सीबीएफसी ने हमारी फिल्म के कुछ दृश्यों को सेंसर किया और इसके कारण, हमें फिल्म रिलीज करने के लिए कानूनी मार्ग लेना पड़ा। इस तरह का माहौल फिल्म उद्योग के लिए अच्छा नहीं है।

वहीं दूसरी तरफ सनी देओल आजकल अपनी फिल्म भैय्याजी सुपरहिट का प्रमोशन कर रहे हैं और इस प्रमोशन के दौरान सनी देओल ने अपनी फिल्मों को चुनने का तरीका बताया। सनी देओल ने कहा कि मैं हर फिल्म अपने दिल की सुनकर साइन करता हूं। आज तक अपने पूरे करियर में मैंने किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है। 35 साल के करियर और ढेर सारी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद सनी देओल ने ये बात कुबूल की कि वो हमेशा, फिल्ममेकर कहानी किस तरह सुना रहा है, इसमें दिलचस्पी रखते हैं।
सबसे ज़्यादा परेशानी भरी बातें बोलीं करीना कपूर खान ने। एक मीडिया चैनल से बात करते हुए करीना कपूर ने कहा कि मार्केट में तैमूर की गुड़िया की तस्वीर देखकर मैं डर गई। वैसे भी तैमूर को अटेंशन पसंद है। वो मीडिया में कैमरा के सामने हाय और बाय करता रहता है। जब मैंने गुड़िया देखी तो समझ ही नहीं आया कि क्या करूं। मैं और सैफ दोनों जानते हैं कि मीडिया को तैमूर से काफी फायदा है और ये अटेंशन उसकी ज़िंदगी का हिस्सा है। इसलिए हम चाहते हैं कि वो इसके साथ ही बड़ा हो, कभी उसे कैमरे के सामने कुछ करने से नहीं रोकते हैं।
जानिए इस हफ्ते के सबसे वायरल बयान -


Click it and Unblock the Notifications











