..................... Sunny deol got offer to play a negative roll in Aankhen 2 with Amitabh bachchan - Hindi Filmibeat

सनी देओल का विलेन अवतार- आंखें 2 में देगें अमिताभ बच्चन को टक्कर- एकदम जबरदस्त

काफी समय से चर्चा में चल रही फिल्म आंखे की सीक्वल आंखें 2 को लेकर अब एक खबर आई है जिसके बाद बड़ा धमाका होने की उम्मीद है। बता दें कि इस फिल्म के लिए सुपरस्टार सनी देओल का नाम सामने आया है। खबर है कि उनको इस फिल्म के लिए ऑफर दिया गया है। अगर सनी देओल इस ऑफर को मानते हैं तो अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म में उनकी जोड़ी बनेगी।

खबर है कि इस फिल्म के लिए सनी देओल को निगेटिव किरदार ऑफर किया गया है जो कि काफी खतरनाक होने वाला है। अब सनी देओल इसके मानते है या नहीं ये तो समय ही बताएगा। करीब 25 साल अमिताभ बच्चन और सनी देओल फिल्म इंसानियत में नजर आए थे।

sunny deol, amitabh bachchan, सनी देओल, अमिताभ बच्चन

इस फिल्म का पहला भाग आंखें साल 2002 में रिलीज हुआ था इसके रिलीज के साथ ही अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुष्मिता सेन ने जबरदस्त अभिनय करते हुए लोगों का काफी ज्यादा मनोरंजन किया था।

लोगों को फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई थी और यही कारण है कि इस फिल्म का सीक्वल बनाने की बात सामने आई है। इस खबर को लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

लेकिन सनी देओल इस फिल्म का हिस्सा बनते हैं तो ये काफी दिलचस्प होगा। इस फिल्म को अनीस बज्मी निर्देशित करेंगें और इसकी स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X