पिता के बारे में बुरी खबर सुन आग बबूला हुए Sunny Deol ? सड़क पर खड़े होकर मीडिया को सुनाई खरी खोटी

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लीजेंड एक्टर धर्मेंद्र पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी तबीयत नासाज बताई जा रही थी। उनसे मिलने के लिए तमाम फिल्मी सितारे भी अस्पताल पहुंच गए थे। ऐसे में एक अफवाह उड़ी की धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं है इस खबर ने उनके फैन्स को बुरी तरह से तोड़ दिया, लेकिन हेमा मालिनी ने ऑफिशियली बताया कि धर्मेंद्र पाजी एक दम ठीक है और मीडिया में आई पति की बुरी खबर सुन जमकर आग बबूला हुई थीं।
मीडिया पर गुस्सा जाहिर करते दिखे धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी
वहीं अब हाल ही में सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी देओल अपने घर से बाहर खड़ी मीडिया से क्लिप ना लेने का अनुरोध करते नजर आ रहे हैं, लेकिन सनी देओल हाथ जोड़कर पैपराजी को जमकर खरीखोटी सुनाई हैं। सनी देओल वीडियो में काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। हालांकि वह वीडियो ना बनाने का तो अनुरोध कर रहे हैं, लेकिन कहीं ना कहीं उनके दिल में दबी नाराजगी जुबान पर आती नजर आ रही है।
पैपराजी पर जमकर बरसे सनी देओल
सनी देओल पहले हाथ जोड़ते हैं फिर कहते हैं। 'आपके घर में मां-बाप नहीं हैं...शर्म नहीं आती आपको। घर में मां है बाप हैं बच्चे हैं और आप उनके वीडियो बनाकर भेज रहे हो। शर्म आनी चाहिए।' इस दौरान सनी देओल की भाषा और चेहरे के एक्सप्रेशन से मालूम हो रहा है कि वह बहुत ही ज्यादा गुस्से में हैं।
कैसी है अब धर्मेंद्र की तबीयत
आपको बता दें कि धर्मेंद्र की तबीयत अभी भी दुरुस्त नहीं है, उनका इलाज घर से शुरू किया गया है। उनसे मिलने के लिए उनके हाल चाल जानने के लिए तमाम सितारे और रिश्तेदार घर पहुंच गए हैं। पूरा परिवार धर्मेंद्र के साथ ही समय बिता रहा है। बीते दिन ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज करवाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications










