..................... Sunny Deol Give surprise to Dharmendra on his 89th birthday, actor cut cake with trembling hand, video viral - Hindi Filmibeat

धर्मेंद्र के 89वें जन्मदिन पर बेटों ने दिया सरप्राइज, कपकपाते हाथों से एक्टर ने काटा केक, Video Viral

Dharmendra 89th birthday

Dharmendra 89th birthday: धर्मेंद्र ने हाल ही में अपना 89वां जन्मदिन मनाया है। सनी देओल और बॉबी देओल ने पिता को सरप्राइज दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां धरम पाजी कपकपाते हाथों से केक कट करते नजर आ रहे हैं।

धूमधाम से मनाया जा रहा है धर्मेंद्र का 89वां जन्मदिन
धर्मेंद्र बॉलीवुड के राजा कहे जाते हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा समय बिताया है। धर्मेंद्र ने दिल भी तेरा हम भी तेरे' फिल्म से डेब्यू किया था। धर्मेंद्र ने लगभग 6 दशक से भी ज्यादा का समय इंडस्ट्री में गुजारा है। बता दें कि आज धर्मेंद्र उर्फ ही मैन का 89वां जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र को तमाम शुभकामनाएं मिल रही हैं। बेटे और बेटियों ने तस्वीर शेयर कर पिता को जन्मदिन की मुबारकबाद दी है।

धर्मेंद्र को मिला खूबसूरत सरप्राइज
वहीं हाल ही में धर्मेंद्र के जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धर्मेंद्र के लिए सरप्राइज प्लान किया गया है। उनके बड़े बेटे सनी देओल धर्मेंद्र को पैपराजी के सामने लेकर आते हैं। धर्मेंद्र 7 मंजिला केक देख बेहद खुश हो जाते हैं। यह सिर्फ एक केक नहीं है बल्कि धर्मेंद्र के लिए यह केक बेहद खास है क्योंकि इस केक पर धर्मेंद्र की फिल्में उनकी पुरानी यादें और कुछ खास पल इस केक पर दिखाए गए हैं। इस केक को देख धर्मेंद्र इमोशनल हो जाते हैं।

कपकपाते हाथों से धर्मेंद्र ने काटा केक
धर्मेंद्र अपने बेटों का हाथ पकड़ते हैं और उन्हें किस करते हैं। इसके बाद धर्मेंद्र कपकपाते हाथों से केक काटते नजर आ रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैन्स धरम पाजी को जन्मदिन की जमकर बधाइयां दे रहे है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- हमारे लीजेंड एक्टर तो वहीं दूसरे ने लिखा- बहुत अच्छा लगता है आपको देखकर आज भी आप एक इंस्पिरेशन हैं। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-पाजी आप बेस्ट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X