First LOOK: सलमान- शाहरूख से लें ब्रेक.. 2016 में होगा इनका 'सुपर' कमबैक!
[बॉलीवुड न्यूज] 'कमबैक' इसीलिए.. क्योंकि काफी सालों से सनी देओल फिल्में कर तो रहे हैं लेकिन उनकी फिल्मों को वह सफलता नहीं मिल पा रही है, जो मिलनी चाहिए। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'घायल' के इस सीक्वल.. 'घायल वन्स अगेन' से माना जा रहा है कि सनी एक बार फिर धमाका करने वाले हैं।

सनी देओल एक बार फिर अपने दमदार डॉयलोग्स और एक्शन सीन्स के साथ कमबैक को तैयार हैं। फिल्म 15 जनवरी 2016 को रिलीज होने वाली है।
ALERT: शाहरूख, सलमान, आमिर या अजय देवगन.. किसका होगा साल 2016!
फिल्म के मोशन पोस्टर के बाद आज फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। जिसे देखकर साफ है कि फिल्म खून- खराबे और एक्शन से भरपूर होगा। फिल्म को धर्मेंद्र प्रोड्यूस कर रहे हैं। जबकि निर्देशन का जिम्मा खुद सनी देओल ने लिया है। फिल्म में सनी देओल के साथ ओम पुरी, टिस्का चोपड़ा और सोहा अली खान मुख्य किरदारों में दिखेंगे।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications

