#GadarAlert: सनी देओल उड़ता पंजाब से एक दम जट्ट फील में आ चुके हैं
उड़ता पंजाब की लड़ाई के लिए जहां पूरा बॉलीवुड एक साथ खड़ा हो चुका है वहीं दूसरी तरफ सनी देओल इस लड़ाई से और खासतौर से अनुराग कश्यप की जीत से एकमद फुल ऑन मोड में आ चुके हैं और अपनी रूकी फिल्म मोहल्ला अस्सी के लिए लड़ने को तैयार हैं।
गौरतलब है कि मोहल्ला अस्सी, बनारस पर बनी एक फिल्म है जो गंगा घाट के किनारे बसी गलियों की सच्चाई उजागर करती है। लेकिन फिल्म इतनी सच्ची है कि लोगों को इससे काफी दिक्कत हुईं।
[[#17YearsAgo: शाहरूख सलमान की टीम ने अजय को दिया था ज़ख्म!] ]
वहीं फिल्म में शिव जी के इस्तेमाल को लेकर भी काफी हो हल्ला मचा क्योंकि फिल्म में एक किरदार शिव जी का स्वांग भरता है और वैसे ही वेश में गाली गलौच भी करता है।
जब तक फिल्म सेंसर बोर्ड पर लड़ती तब तक फिल्म पूरी की पूरी लीक हो गई और तब से फिल्म अपनी रिलीज़ डेट के लिए लड़ रही है।
अब उड़ता पंजाब की रिलीज़ के बाद सनी देओल को मोहल्ला अस्सी के लिए भी लड़ने का हौसला आ गया है। वहीं वो एक बार फिर से बॉलीवुड में सक्रिय हो रहे हैं। देखिए उनकी आने वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications













