'गदर 2' संग 'ओएमजी 2' के क्लैश पर सनी देओल ने दिया बड़ा बयान, कहा तुलना करना गलत है...

Sunny Deol statement: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता की फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसी के साथ अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 भी रिलीज हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर होने वाले इस क्लैश को लेकर खुद अब सनी देओल ने अपनी बात रखते हुए सब साफ कर दिया है।
गदर 2 और ओएमजी 2 रिलीज डेट-
11 अगस्त को सिनेमाघरों में गदर 2 दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म की रिलीज के साथ बिग स्क्रीन पर उसी दिन अक्षय कुमार की ओएमजी 2 भी रिलीज होने जा रही है। हाल ही में सनी देओल से गदर 2 और ओएमजी 2 के क्लैश के बारे में पूछा गया। जिसका उन्होंने जवाब दिया।
गदर 2 और ओएमजी 2 के क्लैश के सवाल पर सनी देओल ने कहा,- "गदर: एक प्रेम कथा और आमिर खान की लगान: वन्स अपॉन अ टाइम इन इंडिया के साथ रिलीज हुई थी। उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि लोग फिल्मों की तुलना क्यों करते हैं, जबकि उनके बीच तुलना नहीं हो सकती।"
सनी देओल ने आगे कहा कि अच्छी फिल्मों की तुलना दूसरों से नहीं की जानी चाहिए। जाहिर है कि इस बयान के बाद सनी देओल ने साफ कर दिया है कि ओएमजी 2 और गदर 2 दोनों की शानदार फिल्में हैं और दर्शकों अपनी अपनी तरह से दोनों को देखने जाएंगे।
सनी देओल आगे कहते हैं, -"मैं जो कहने की कोशिश कर रहा हूं वह यह है कि जो फिल्म ज्यादा अच्छी होती है फिर भी आप उसकी दूसरी फिल्मों के साथ तुलना करते हो। जिस चीज की बाराबरी नहीं है, उसकी तुलना मत करो। जिन फिल्मों की कोई तुलना नहीं है उन्हें एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा नहीं किया जाना चाहिए।"
ओएमजी 2, 11 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है। सीक्वल - सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर के लिए तैयार है। अमित रासी द्वारा निर्देशित, ओह माय गॉड 2 में अक्षय को भगवान शिव से प्रेरित किरदार में दिखाया गया है,वहीं अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित गदर 2 में अमीषा पटेल और सनी मुख्य भूमिका में हैं। फैंस दोनों ही फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं परंतु गदर 2 को लेकर अलग ही क्रेज है लोगों के बीच में।


Click it and Unblock the Notifications












