..................... Sunny Deol Gadar 2 broke all records, now film competition with Shahrukh Khan Pathaan - Hindi Filmibeat

सनी देओल की 'गदर 2' की धमाकेदार कमाई से टूटे सारे रिकॉर्ड, अब 'पठान' से है फिल्म की कड़ी टक्कर!

Gadar 2

Gadar 2: ऐसा कहा जाता है कि रिकॉर्ड बनते ही टूटने के लिए कहीं ना कहीं वो बात सच ही है। फिलहाल जिस हिसाब से पिछले सिनेमा जगत के सारे रिकॉर्ड सनी देओल (Sunny Deol)की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) तोड़ रही है, देखकर लगता है कि खुद का ही नया रिकॉर्ड सेट करेंगी फिल्म। इस वक्त गदर 2 की धमाकेदार कमाई बता रही है कि फिल्म हिंदी सिनेमा जगत की हिट फिल्मों से एक बन गई हैं और अब सनी देओल की फिल्म की शाहरुख खान (Shahrukh khan) की फिल्म पठान (Pathaan) ने कड़ी टक्कर है।

फिल्म गदर 2 और पठान-

हिंदी सिनेमा में ऐसा पहली बार हुआ है जब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एक ही साल में दो फिल्में 400 करोड़ रुपये की कमाई के पार निकल गईं। जी हां, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पठान' के बाद अब अभिनेता सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' की भी इस एक्सक्लूसिव क्लब में एंट्री हो गई है।

बैसे बता दे कि शाहरुख खान की फिल्म पठान ने 11 वें दिन 400 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली थी। और वहीं सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने 12 वें दिन 400 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है। फैंस और हिंदी सिनेमा जगत के लिए बैसे तो ये काफी खास बात है कि हिंदी फिल्मों ने इतना अच्छा बिजनेस किया है।

सनी देओल की फिल्म का कलेक्शन-

मंगलवार का दिन फिल्म गदर 2 के सभी सितारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी बनकर आया। रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को फिल्म गदर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुरुआती रुझानों के अनुसार करीब 11.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 400.10 करोड़ रुपये हो चुका है।

फिल्म गदर 2 भारतीय सिनेमा के इतिहास की दूसरी हिंदी फिल्म है जिसने ये आंकड़ा पार किया है। हिंदी में ही बनी और रिलीज हुई फिल्म पठान और गदर 2 के अलावा इस क्लब में दूसरी भाषाओं में बनी और हिंदी में रिलीज हुई दो और फिल्में बाहुबली 2 और केजीएफ 2 भी शामिल हैं।

पठान ने फिल्म गदर 2 की कड़ी टक्कर-

जिस हिसाब से सनी देओल की फिल्म गदर 2 हर दिन नया रिकॉर्ड सेट कर रही है उस हिसाब से फैंस ऐसी उम्मीद जता रहे हैं कि फिल्म पठान के भी सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। फिलहाल पठान से गदर 2 की कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। फिल्म 'गदर 2' की अगले वीकएंड की एडवांस बुकिंग भी बहुत जोर शोर से चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X