..................... Sunny Deol Film Gadar 2 Special screening in Parliament House - Hindi Filmibeat

अभिनेता Sunny Deol की Gadar 2 की होगी खास स्क्रीनिंग, अब संसद भवन में दिखाई जाएगी फिल्म

Gadar 2

Sunny Deol Film Gadar 2: वर्तमान समय में फिल्म गदर 2 का हर तरफ शोर है, सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक में गदर 2 की चर्चा है, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कमाल कर रही हैं। अब सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 को लेकर खबर आई है कि फिल्म की खास स्क्रीनिंग संसद भवन में रखी जाएंगी।

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म-

'गदर 2 साल 2001 में आई फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' की सीक्वल है। इस बात से कोई अंजान नहीं है कि फिल्म को दर्शकों का प्यार जमकर मिल रहा है। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। ये फिल्म पठान के बाद साल 2023 की हिंदी सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म भी बन चुकी है।

फिल्म गदर 2 की खास स्क्रीनिंग होगी-

अनिल शर्मा निर्देशित इस फिल्म की आज 25 अगस्त से तीन दिनों के लिए संसद के नए भवन में स्क्रीनिंग की जाएगी। ये स्क्रीनिंग आज से शुरू होगी और अगले तीन दिनों तक जारी रहेगी। फिल्म की निर्माता कंपनी ज़ी स्टूडियोज़ ने इस खबर की पुष्टि तो की है, मगर इससे अलावा फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं दी है।

आपको बता दें कि आज, कल और परसों सुबह 11 बजे से स्क्रीनिंग रखी जाएगी। इस दौरान फिल्म‌ की कास्ट में से नए संसद भवन में तीनों दि‌न तक कोई भी मौजूद नहीं होगा। वहीं ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक संसद भवन में गदर 2 की स्क्रीनिंग को लेकर फिल्म मेकर अनिल शर्मा ने कहा, "हमें फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए संसद से एक मेल मिला है। मैं वास्तव में सम्मानित और प्रिविलेज्ड महसूस कर रहा हूं।"

यह पूछे जाने पर कि क्या वह तीन दिनों तक चलने वाले शो में शामिल होंगे, शर्मा ने कहा, "मेरे लिए दिल्ली जाना मुश्किल होगा लेकिन मैं कल यात्रा कर सकता हूं। मुझे बताया गया है कि उपराष्ट्रपति के भी फिल्म देखने की संभावना है।" खैर फिलहाल तो फिल्म को दर्शकों का खुब प्यार मिला है उम्मीद है फिल्म को संसद भवन में भी उतना ही प्यार मिले। 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X