शाहरुख खान की 'पठान' को टक्कर देते हुए सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' से सेट किया शानदार रिकॉर्ड, फैंस हुए खुश

Gadar 2

Sunny Deol film Gadar 2: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे और एक्टर सनी देओल का इस वक्त सिक्का हर तरफ चल रहा है, हर कोई उनकी शानदार जीत का जश्न मना रहा है। सनी देओल (Sunny Deol) ने अपनी फिल्म गदर 2 (Gadar 2) से बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड सेट कर दिया है और शाहरुख खान की पठान को कड़ी टक्कर दी है। फैंस बॉबी देओल के भाई सनी देओल के लिए खुश हैं।

सनी देओल की फिल्म गदर 2 का रिकॉर्ड-

बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही फिल्म 'गदर 2' एक-एक कर कई रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। 'दंगल' और 'केजीएफ 2' जैसी बड़ी फिल्मों को मात देने वाली सनी देओल की 'गदर 2' अब एक और कीर्तिमान स्थापित करने की होड़ में शामिल हो गई है।

अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म हर दिन डबल डिजिट्स में कमाई कर रही है। वहीं, अभी तक हर हफ्ते फिल्म ने बड़े मार्जिन से पहले 100, फिर 200, 300 और 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। अब यह मूवी 450 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़ रही है।

16वें दिन तक फिल्म ने 439.95 करोड़ की कमाई कर ली। अब फिल्म के 17वें दिन का आंकड़ा भी सामने आ गया है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, 'गदर 2' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेजी में 450 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म बन गई है।

खास बात ये है कि फिल्म ने यह बेंचमार्क मात्र 17 दिनों में हासिल किया है। इससे पहले 'पठान' के नाम यह रिकॉर्ड था। शाह रुख खान की फिल्म ने 18 दिनों में 450 करोड़ के आंकड़े को टच किया था। वहीं प्रभास की 'बाहुबली 2' को यहां तक पहुंचने में 20 दिनों का वक्त लगा था। मतलब साफ है कि 'गदर 2' ने 17वें दिन 11 करोड़ या इससे ज्यादा की कमाई की है।

तारा सिंह और सकीना की जोड़ी हिट-

फिल्म गदर 2 ने जिस हिसाब से कलेक्शन किया है साफ दिख रहा है कि बड़े पर्दे पर तारा सिंह और सकीना की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई है। गदर 2 फिल्म 2001 में रिलीज हुई 'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वल है। दोनों फिल्मों के डायरेक्टर अनिल शर्मा हैं। वहीं, फिल्म की लीड स्टार कास्ट सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा थे। फिल्म को ऑडियंस के अलावा क्रिटिक्स का भी पॉजिटिव रिस्पांस मिला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X