सनी देओल की फिल्म 'Gadar 2' को ऑस्कर भेजने की तैयारी शुरु, खुद निर्देशक अनिल शर्मा ने बताया सच!

Gadar 2: वर्तमान समय में हिंदी सिनेमा का वक्त अच्छा चल रहा है क्योंकि एक के बाद एक नई फिल्में आ रही हैं और कुछ फिल्मों को छोड़कर सभी फिल्में हिट हो रही हैं। इसी के बीच अमीषा पटेल और सनी देओल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) ने हर तरफ अपनी सफलता से कई रिकॉर्ड बना दिए हैं। अब फिल्म को लेकर निर्देश अनिल शर्मा ने ऑस्कर जाने वाली बात पर अपना बयान जारी किया है।
सनी देओल की फिल्म गदर 2 का अपडेट-
शानदार कमाई करने के बाद अभी भी 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। वहीं, इसकी सफलता पर स्टारकास्ट समेत निर्देशक तक को अपनी खुशी जाहिर करते देखा जा चुका है।
गदर 2 को ऑस्कर भेजने की तैयारी शुरु-
'गदर 2' की अपार सफलता से इसके निर्देशक अनिल शर्मा बेहद खुश हैं। अनिल ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे वह और उनकी टीम ऑस्कर के लिए आवेदन प्रक्रियाओं को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है। निर्देशक ने साझा किया, "लोग मुझे फिल्म को ऑस्कर में भेजने के लिए बार-बार फोन कर रहे हैं।"
इंटरव्यू में अनिल शर्मा से पूछा गया कि क्या 'गदर 2' ऑस्कर में जाएगी, इस पर निर्देशक ने कहा,-"गदर: एक प्रेम कथा (2001) नहीं गई, इसलिए मुझे नहीं पता कि गदर 2 कैसे जाएगी, लेकिन हम इस पर कायम हैं। गदर 2 को जाना चाहिए, फिल्म इसकी हकदार है।"
आगे अनिल शर्मा ने कहा,- "सच कहा जाए तो फिल्म गदर भी इसकी हकदार थी। गदर 1947 के विभाजन पर आधारित थी, और हमने इसकी कहानी बहुत अलग तरीके से बताई है। यह एक नई और मौलिक कहानी थी और गदर 2 भी एक नई और मौलिक कहानी है।"
अनिल शर्मा ने यह भी साझा किया कि वह अपनी फिल्मों के लिए उचित प्रशंसा नहीं मिलने पर वर्षों से परेशान हैं। निर्देशक के शब्दों में, "ऐसा लगता है जैसे मैंने बिल्कुल भी काम नहीं किया है। मुझे नहीं पता कि पुरस्कार पैनल पर कौन बैठा है, जो हमें कोई पुरस्कार नहीं देता। हमने गदर 2 से लोगों के दिलों को छू लिया है।"
"मैं झूठ नहीं बोलूंगा, लेकिन हम भी पुरस्कार चाहते हैं। लेकिन मैं इसकी उम्मीद नहीं करता क्योंकि मैं जानता हूं कि मुझे यह नहीं मिलेगा। मैंने सुना है कि इन चीजों में बहुत सारी लॉबिंग और पीआर शामिल है, और मैं कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं। मैंने कभी भी पुरस्कारों की पैरवी नहीं की है।"
तो इस तरह से निर्देशक अनिल शर्मा ने गदर 2 को ऑस्कर भेजने वाली बात को तो साफ कर दी दिया और अपनी टीम की मेहनत के बारें में बता दिया। परंतु साथ ही में गदर 2 निर्देशक ने ये भी सच बता दिया कि अभी तक उन्हें इंडस्ट्री से कोई पुरस्कार नहीं मिला और ना ही इंडस्ट्री में उनका हक मिला। गौरतलब है कि इस विषय पर सनी देओल खुद भी कई बार बोल चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
