रक्षाबंधन के मौके पर सनी देओल के फिल्म 'Gadar 2' ने बॉक्स ऑफिस ने छापे जमकर नोट, कमाई जानकार उड़े सबके होश

Gadar 2: रक्षाबंधन के खास मौके पर जहां सभी लोग अपने अपने परिवारों संग त्यौहार का मजा ले रहे हैं वहीं कुछ लोग सिनेमाघरों में जाकर अपने दोस्तो संग और अपनी फैमली संग फिल्मों का मजा भी ले रहे हैं। दर्शकों के खास प्रेम की वजह से रक्षाबंधन के मौके पर यानी फिल्म रिलीज के 20वें दिन सनी देओल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) ने धमाकेदार कमाई की है।
सनी देओल की फिल्म गदर 2 का धमाका-
सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर और अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी 'गदर 2: द कथा कंटीन्यूज़' को रक्षा बंधन के त्योहार की छुट्टी का जबरदस्त फायदा हुआ है। इसी के साथ तीसरे बुधवार को फिल्म की कमाई में मंगलवार की तुलना में 80 फीसदी और सोमवार की तुलना में 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।
रक्षाबंधन पर गदर 2 की कमाई-
रक्षाबंधन के त्यौहार पर भी 'गदर 2' के लिए थिएटर्स के बाहर लंबी कतारें देखी गई इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर तगड़ा जंप आया है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'गदर 2' ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को रक्षाबंधन के मौके पर 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ 'गदर 2 की कुल कमाई अब 474.5 करोड़ रुपये हो गई है।
सनी देओल की फिल्म की कुल कमाई-
दरअसल सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म अब 470 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है और अब इसका टारगेट 500 करोड़ का आंकड़ा पार करना है। फिल्म जिस स्पीड से बढ़ रही है उसे देखते हुए लग रहा है कि ये इस वीकेंड पर ये माल्स स्टोन भी पार कर लेगी और अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लेगी।
फिल्म का तीसरे हफ्ते का बिजनेस आयुष्मान खुराना स्टारर 'ड्रीम गर्ल 2' के पहले हफ्ते के बिजनेस के बराबर होगा और यह काफी बड़ी उपलब्धि है। फिलहाल फिल्म के पास अभी 8 दिन और कमाई करने का मौका है क्योंकि इसके बाद शाहरुख खान 'जवान' के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देंगे। दर्शकों को तो साकिना और तारा सिंह की जोड़ी बेहद पसंद आई है तो अब देखना होगा गदर 2 आगे कितनी और कमाई करती है।


Click it and Unblock the Notifications












