#2.5KiloHaath: सनी देओल ने शाहरूख - सलमान - ऋतिक को लपेटा....अक्षय - अजय बच गए!
Recommended Video

सनी देओल वैसे तो जल्दी मीडिया से रूबरू नहीं होते लेकिन आजकल अपनी फिल्म पोस्टर बॉयज़ का प्रमोशन करते हुए ये मौका भी उन्हें खूब मिल रहा है और सनी देओल जमकर राज़ खोल रहे हैं।
सनी देओल ने हाल ही में एक ही बयान से शाहरूख - सलमान - ऋतिक सबको आड़े हाथों लिया। वहीं अजय देवगन और अक्षय कुमार बच गए।

हुआ यूं कि सनी देओल ने बताया कि वो इंडस्ट्री में ज़्यादा खुल मिल नहीं पाए क्योंकि वो पार्टियों में नहीं जाते। पहले तो लोग सनी देओल को घमंडी कहते थे लेकिन फिर धीरे धीरे सब समझ गए।
हालांकि सलमान और शाहरूख की पार्टियों के आज भी लोग फैन हैं। वहीं अक्षय कुमार और अजय देवगन पार्टियों से दूर ही रहते हैं। सनी देओल ने बताया कि इन पार्टियों में केवल शराब और दूसरों की बुराई होती है।
सनी देओल का ये खुलासा काफी दिलचस्प है क्योंकि हाल ही में एक और फिल्ममेकर ने, बॉलीवुड की इस समय की सबसे बड़ी बहस पर कुछ ज़बर्दस्त खुलासे किए थे -


Click it and Unblock the Notifications