सन्नी देओल जैसे कई है टैक्स-चोर
आज एक बार फिर से बॉलीवुड एक्टर पर टैक्स चोरी का आरोप लगा है। इस बार जिस सितारे का नाम टैक्सचोरी में आया है वह है बॉलीवुड के पर्दे पर गदर मचाने वाला जांबाज सन्नी देओल। सन्नी देओल के ऊपर टैक्स चोरी का आरोप लगा है। उन पर फिल्म यमला पहला दीवाना के दौरान लिये गये पैंसो का समय पर भुगतान ना देने का आरोप है। इसी मामले में फिल्म के निर्देशक समीर कार्णिक गिरफ्तार भी हो चुके हैं लेकिन सन्नी देओल को गिरफ्तार नहीं किया गया क्योंकि उन्होंने टैक्स के 1.96 करोड़ में 86 लाख रूपये दे दिये हैं और बाकी के पैसों को उन्होंने जल्द से जल्द भरने का वादा किया है।
जबकि कार्णिक ने फिल्म 'यमला पगला दीवाना' के लिए फिल्म डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी को 11. 50 करोड़ रुपये की कॉपीराइट सर्विस दिलवायी थी जिसके लिए उन्होंने 1.18 करोड़ लिये थे लेकिन इस सर्विस राशि को उन्होंने अपने पास ही रख लिया टैक्स ऑफिसरों को नहीं दिया, जिसके बाद मामले की जांच की गयी तो कार्णिक दोषी निकले।
मालूम हो कि सन्नी देओल के टैक्स चोरी की खबर उस समय आयी है जिस समय कहा जा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में सन्नी देओल भाजपा के टिकट पर लुधियाना से मौजूदा सूचना प्रसारण मंत्री मनीष कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में उनके ऊपर करोड़ों की करचोरी का आरोप भाजपा को उन्हें टिकट देने से रोक सकता है। खैर देखते हैं कि इस मसले पर आगे और क्या होता है?
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं हैं। सन्नी देओल से पहले भी फिल्मी दुनिया के कई बड़े सितारे टैक्स चोरी में पकड़े गये हैं।


Click it and Unblock the Notifications











