..................... Sunny Deol To Enter Politics By Joining BJP? - Hindi Filmibeat

...तो जल्द बीजेपी में शामिल होंगे सनी देओल!

बीजेपी सदस्य कैलाश विजयवर्गीय ने सनी देओल के साथ की तस्वीर शेयर की है जिसमें सनी ने बीजेपी का शॉल पहना हुआ है।

By Shivani Varma

बीजेपी के सदस्य कैलाश विजयवर्गिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें ठीक उनके बराबर बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल उनके साथ गले में बीजेपी शॉल पहने बैठे हैं। इस तस्वीर को देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सनी जल्द ही बीजेपी जॉइन करने वाले हैं।

sunny-deol-enter-politics-joining-bjp

ऐसा माना जा रहा है कि सनी बीजेपी में आने के बाद पांच राज्यों से चुनाव भी लड़ेंगे। हालांकि इन खबरों का सनी ने खंडन किया है और कहा है कि वो फिलहाल अपने बेटे करण को बॉलीवुड में लॉन्च करने की पूरी तैयारी में लगे हुए हैं। इसके बाद ही वो किसी दूसरे काम के बारे में सोचेंगे।

मुझे बेवजह फंसाया जा रहा है - सलमान खान

सनी ने ट्टीट कर लिखा "Not standing for any #Elections ... for now busy with my son #KaranDeol's launch film #PalPalDilKePaas."

आपको बता दें कि सनी फिल्म 'पल पल दिल के पास' से अपने बेटे करण को लॉन्च करने वाले हैं। ये फिल्म उन्हीं के प्रोडक्शन में बनाई जाएगी। बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस रिमी सेन ने बीजेपी का दामन थामा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X