इसलिए सनी देओल को मिलकर बेवकूफ बना गए शाहरूख खान और यश चोपड़ा

बात बहुत पुरानी है लेकिन सुलझी आज है। और इसे सुलझाया है सनी देओल ने। सनी देओल आजकल अपनी फिल्म भैय्याजी सुपरहिट का प्रमोशन कर रहे हैं और इस प्रमोशन के दौरान सनी देओल ने अपनी फिल्मों को चुनने का तरीका बताया। सनी देओल ने कहा कि मैं हर फिल्म अपने दिल की सुनकर साइन करता हूं। आज तक अपने पूरे करियर में मैंने किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है।

35 साल के करियर और ढेर सारी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद सनी देओल ने ये बात कुबूल की कि वो हमेशा, फिल्ममेकर कहानी किस तरह सुना रहा है, इसमें दिलचस्पी रखते हैं। इसलिए वो स्क्रिप्ट नहीं पढ़ते हैं और सीधा लेखक के मुंह से कहानी सुनत हैं। उनका मानना है कि कहानी जिस एंगल से लिखी गई है वो केवल उसे ही समझें।

sunny-deol-does-not-believe-in-reading-scripts-before-signing-a-film

अब बात करते हैं उस गुत्थी की जो आज तक नहीं सुलझी। सनी देओल ने माना था कि यश चोपड़ा ने डर फिल्म में उनके साथ धोखा किया था। उनका कहना था कि जो कहानी उन्हें सुनाई गई उसके हीरो सनी देओल थे और विलेन शाहरूख खान। लेकिन जब फिल्म रिलीज़ हुई तो उसमें शाहरूख ही शाहरूख थे और फिल्म के हीरो भी।

अब शायद ये धोखा सनी को इसलिए ही मिल पाया क्योंकि उन्होंने केवल फिल्म की कहानी यश चोपड़ा से सुनी और कभी फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी ही नहीं। सनी का कहना है कि मैं कोई आईडिया सुनता हूं और उस पर कूद पड़ता हूं। मैं डीटेल में नहीं जानना चाहता हूं। अब की फिल्मों में इसकी ज़रूरत है लेकिन पहले नहीं थी।

सनी बताते हैं कि जब मैं लेखक से कहानी सुनता हूं तभी समझ पाता हूं कि स्क्रीन पर क्या और कैसा दिखाई देगा। हालांकि स्क्रिप्ट ना पढ़ना काफी बड़ा रिस्क है लेकिन मैं ये रिस्क उठाता हूं। हालांकि जब फिल्म बनने लगती है तो समझ में आता है कि लेखक या डायरेक्टर या फिर प्रोडक्शन कुछ इधर उधऱ हो रहा है। लेकिन आप अपनी फिल्म नहीं छोड़ सकते। वो आपका अपना बच्चा होता है।

सनी देओल अरशद वारसी और प्रीती ज़िंटा के साथ भैय्याजी सुपरहिट में दिखाई देंगे। फिल्म सनी के फ्लेवर की है यानि कि एक्शन कॉमेडी लेकिन सनी देओल का मानना है कि मैं ऐसा कभी नहीं मानता कि ये मेरे लिए बड़ी आसान सी चीज़ है। उन लोगों को सलाम है जो ऐसा सोचते हैं और कर भी लेते हैं। मैं अपनी हर फिल्म इंजॉय करता हूं।

मिलिए बीते दशकों में बॉलीवुड के बेस्ट एक्शन हीरो हैं -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X