OMg.. सनी देओल और 'बाहुबली' कनेक्शन.. ब्लॉकबस्टर फिल्म REJECT
सनी देओल ने बाहुबली के लेखक के वी विजयेन्द्र की फिल्म को इंकार कर दिया है। यहां जानें क्या था पूरा मामला।
काफी दिनों पहले खबर आई थी कि बाहुबली, बाहुबली 2 के लेखक एसएस राजामौली के पिता केवी विजयेन्द्र प्रसाद ने अपनी अगली फिल्म के लिए सनी देओल को साइन किया है। फिल्म का नाम रखा गया था 'मेरा भारत महान'।
यह एक देशभक्ति फिल्म थी, इसे राजामौली अपने बैनर तले बनाते। फिल्म में सनी देओल के अलावा धर्मेन्द्र का भी कैमियो रखा गया था। इतना ही नहीं.. बल्कि इस फिल्म के लिए पहले अक्षय कुमार से संपर्क किया गया था। अक्षय कुमार को स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी।

लेकिन अक्षय के पास साल 2018 तक डेट्स नहीं थे। लिहाजा, विजयेन्द्र प्रसाद ने फिर सनी देओल को कास्ट कर लिया और वे अपनी कास्टिंग से बेहद खुश थे। लेकिन जल्द ही यह फिल्म डिब्बाबंद हो गई।
हाल ही में खुद विजयेन्द्र प्रसाद ने कहा कि, सनी देओल के साथ जो फिल्म बन रही थी, वह बंद हो चुकी है। सनी देओल फिलहाल अपने बेटे करण के डेब्यू पर ध्यान देना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications