87 की उम्र में हाथों में जाम लिए सनी देओल के साथ नाचे धर्मेंद्र? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई!

सनी देओल इस वक्त काफी चर्चा में हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि वो गदर 2 के साथ साथ अपने बेटे करण देओल की शादी को लेकर चर्चा में है। लेकिन इस वक्त एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सनी देओल के साथ एक शख्स डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
जी हां, जैसे ही ये वीडियो सामने आया लोगों को लगा है कि धर्मेंद्र 87 की उम्र में हाथों में जाम लेकर सनी देओल के साथ नाच रहे हैं लेकिन ये गलत है। दरअसल सनी देओल के साथ नजर आ रहा है ये शख्स धरम पाजी नहीं हैं बल्कि कोई और है।
इस वीडियो को पैपराजी पेज पर डाला गया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है, ''दादा और पापा देओल स्पष्ट रूप से शांत नहीं रह सकते हैं और सबसे खुश हैं..और वे क्यों न हों!'' इसके बाद उनके फैंस भी इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''दारू किधर है इस पार्टी मी।''
इसके अलावा एक ने लिखा, ''ये तो धर्मंद्र नही है।'' जबकि एक ने लिखा, ''जलवे तो इनके ही हैं।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन सनी देओल की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। इस वक्त सनी देओल अपनी फिल्म गदर 2 को लेकर चर्चा में हैं और काफी जल्दी इसको लेकर धमाका होने वाला है।
इस फिल्म में अमीषा पटेल उनके साथ नजर आने वाली हैं जो कि पहली वाली गदर में भी थीं। इस वक्त गदर थिएटर्स में लगी है और लोग इसको देखने के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि गदर 2 रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर कैसी कमाई करती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications