पंजाब के कॉलेज में जमकर नाचे सनी देओल- दमदार डायलॉग्स से किया छात्रों का मनोरंजन- Video
सुपरस्टार सनी देओल इस समय भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन एक दौर था जब फिल्में उनके नाम से ही थिएटर पर ब्लॉकबस्टर हो जाती है। उनके डांस का भी अपना एक अलग ही अंदाज हुआ करता था। इस समय सनी देओल का एक डांस वी़डियो वायरल हो रहा है जो कि काफी शानदार है। ये वीडियो पंजाब के एक कॉलजे का है जहां सनी देओल छात्रों से मिलने पहुंचे थे। सनी देओल ने यहां पर ना सिर्फ अपने धमाकेदार डायलॉग्स बोले पर उन्होने छात्रों के साथ शानदार डांस भी किया।
सनी देओल ने फिल्म गदर के गाने 'मै निकला गड्डी लेके' पर डांस किया। उन्होने तारीख तारीख और 'ढाई किलो का हांथ' जैसे दमदार डायलॉग्स से छात्रों को खुश कर दिया है। बता दें कि सनी देओल यहां पर एक सांसद के तौर पर मौजूद थे क्योंकि वो इस समय बीजेपी से गुरुदारपुर के सांसद है।

उनपर ये आरोप लगते आए हैं कि वो जीतने के बाद से यहां पर कभी नहीं आए। सनी देओल पठानकोट दौरे पर हैं। कुछ समय पहले उनके लेकर लोगों का गुस्सा कुछ ऐसा दिखा कि लोगों ने उनके लापता होने के पोस्टर्स तक दीवारों पर चिपका दिए थे।
सनी देओल उन सितारों में से हैं जिनको लोग काफी ज्यादा प्यार करते हैं। फिलहाल आप देखिए ये शानदार वीडियो जो कि एएनआई ने पोस्ट किया है...


Click it and Unblock the Notifications