ये क्या, गदर 2 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रो पड़े सनी, फिर अमीषा ने पोंछे आंसू...वीडियो देख फैंस ने लुटाया प्यार

Sunny Deol Emotional

Sunny Deol: सोशल मीडिया पर इस वक्त सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी फिल्म गदर 2 की वजह से हर तरफ सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच सनी देओल का इमोशनल वीडिया भी इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि प्यार से मिले शानदार प्यार की वजह से अभिनेता रोने लगते हैं फिर अमीषा पटेल उनके आंसू पोंछती हैं।

गौरतलब है कि, अभिनेता सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गदर 2' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया छा गया है। वहीं ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी अपनी को-स्टार अमीषा पटेल के साथ बड़े ही अनोखे अंदाज में पहुंचे थेष जिसकी तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं।

इसी बीच इवेंट से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई इमोशनल हो गया है। दरअसल 'गदर' की रिलीज के 22 साल बाद फिल्म का पार्ट 2 अब रिलीज होने जा रहे हैं। ऐसे में ये पल ना सिर्फ फैंस बल्कि सनी देओल के लिए भी बेहद खास है, यही वजह है कि ट्रेलर लॉन्च इवेंट में लोगों का प्यार देख सनी देओल के आंसू छलक पड़े।

दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, जैसे ही सनी देओल स्टेज पर आए तो उनके फैंस ने बोलना शुरू कर दिया कि 'पाजी तुसी हमारी जान हो, हिन्दुस्तान की शान...हिंदुस्तान जिंदाबाद..' जिसके बाद एक्टर अपने चाहने वालों को थैंक्यू बोलते हैं और एकाएक उनकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं। सनी देओल को इस तरह इमोशनल देख अमीषा खुद को रोक नहीं पाती और सबके सामने उनके आंसू पोछने लगती हैं।

आपको बता दें कि 'गदर 2' का ट्रेलर मुंबई में एक शानदार इवेंट में लॉन्च किया गया है, ट्रेलर में ये नजर आता है कि इस बार तारा सिंह अपने बेटे के लिए पाकिस्तानी अफसरों से लड़ाई करते हैं। इसी दौरान उनका दमदार एक्शन भी देखने को मिलता है। वहीं कुछ जगहों पर सकीना के साथ तारा की मीठी नोकझोंक भी फैंस के दिलों को जीत रही है। साथ ही सनी देओल के दमदार डायलॉग भी इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं।

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित इस फिल्म में सनी देओल के तारा सिंह को अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान लौटते हुए दिखाया गया है जो वहां फंसा हुआ है। बता दें कि 'गदर 2' 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है, ट्रेलर के बाद फैंस में अब फिल्म देखने की एक्साइटमेंट दोगुनी बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X