..................... sunny deol congratulate stree 2 star cast, shraddha kapoor and rajkummar rao for the huge earning - Hindi Filmibeat

'Stree 2' की छप्परफाड़ कमाई देख गदर के तारा सिंह के भी उड़े होश, बोले- शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर...

Stree 2

Sunny Deol congratulate stree 2 star cast: श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना की फिल्म 'स्त्री 2' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने आते ही धूम मचा दी है। फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं और फिल्म देश दुनिया में 400 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म की शानदार सफलता देख फैन्स ही क्या सितारे भी फिल्म कास्ट की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। बता दें कि विक्की कौशल के बाद अब सनी देओल ने भी श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री 2 की जमकर तारीफ की है।

सनी देओल ने स्त्री 2 की तारीफ
हाल ही में गदर के तारा सिंह यानी कि सनी देओल ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट किया है। सनी देओल ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर एक स्त्री 2 का पोस्टर शेयर करते हुए पूरी ही टीम को बधाई दी है। फिल्म और कास्ट की तारीफ करते हुए सनी देओल थक नहीं। उनकी खुशी और उत्साहित शब्दों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सनी देओल को यह फिल्म बेहद पसंद आई है। इसी के साथ ही वह फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई देख बेहद इम्प्रेस हुए।

ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है स्त्री 2
अपनी इस पोस्ट में सनी देओल लिखते हैं- शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का शानादार प्रदर्शन रहा। स्त्री 2 की पूरी टीम को ढेर सारी बधाइयां। ये जारी रहना चाहिए। इसी के साथ ही एक्टर ने एक हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। आपको बात दें कि फिल्म जब से रिलीज हुई है फिल्म का ताबड़तोड़ कलेक्शन जारी है। फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने आठवें दिन लगभग 16 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 290 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X