रामायण में हनुमान का किरदार निभाने पर Sunny Deol ने तोड़ी चुप्पी, भगवान राम की सेवा में होंगे लीन!

Sunny Deol Confirm That He Playing Hanuman Role

Sunny Deol Confirm That He Playing Hanuman Role: सनी देओल बॉलीवुड इंडस्ट्री केक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि एक बार फिर से उन्होंने अपने फ्रेंड्स को गुड न्यूज़ दे दी है। दरअसल पिछले लंबे समय से यह खबर सामने आ रही थी कि वह नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में हनुमान का किरदार निभाने वाले हैं। अब इस बात को लेकर खुद एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है।

दरअसल आपको बता दें कि इन अफवाहों को सनी देओल ने कंफर्म कर दिया है और पुष्टि करते हुए यह भी कहा है कि वह इस फिल्म में हनुमान का किरदार निभाने जा रहे हैं। News18 के समिट के दौरान सनी देओल ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि "मैं रामायण फिल्म में हनुमान का काम कर रहा हूं और यह सच है।"

जब सनी देओल से सवाल किया गया कि क्या वह धार्मिक है?तो उन्होंने जवाब में कहा कि कौन भगवान में नहीं मानता है? हम आज सभी भगवान की वजह से ही है। एक्टर से यह भी सवाल किया गया कि क्या उनको हनुमान का रोल चैलेंजिंग लगा? तो उन्होंने जवाब में कहा कि एक्टर्स को चैलेंजिंग चीज बहुत ही पसंद आती है क्योंकि उसमें फन होता है।

सनी देओल ने आगे बात करते हुए कहा कि "हमें कैरेक्टर को बहुत ही शिद्दत से निभाना होता है। डायरेक्टर की बातों को भी सुनना होता है। मैं खुद को इसी किरदार में झोंक देता हूं जिससे कि लोग उसमें भरोसा करें।" अभिनेता ने यह भी बताया कि उन्होंने अभी तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं की है। लेकिन एक्टर के मुताबिक यह है उनकी सबसे बड़ी फिल्मों में एक होगी।

अगर हम नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की बात करें तो आपको बता दें कि इस मूवी में रणबीर कपूर को भगवान राम का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। इसके अलावा साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी को सीता माता के रोल में देखा जाने वाला है। लारा दत्ता कैकई के किरदार में तो वही शीबा चड्ढा को मंत्रा के किरदार में देखा जाएगा।

More from Filmibeat

Read more about: sunny deol nitesh tiwari
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X