धर्मेंद्र की नाजुक हालत देख सनी देओल का हाल हो गया था बेहाल, एक्ट्रेस ने बताया एक-एक पल था भारी

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके निधन की खबर सुन फैन्स को भारी झटका लगा था। फैन्स ही क्या परिवार और सितारे भी धर्मेंद्र के निधन की खबर सुन सन्न रह गए थे। बता दें कि एक्टर की अंतिम विदाई में तमाम सितारे शामिल हुए थे। आंखों में आंसू लिए जय ने वीरू को अलविदा कहा था। बता दें कि धर्मेंद्र की तबीयत काफी समय से नाजुक चल रही थी। कुछ समय तक तो वह अस्पताल में भी भर्ती रहे थे।
अमीषा पटेल ने किया खुलासा
बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने धर्मेंद्र की स्थिति को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। अमीषा का धर्मेंद्र और सनी देओल के साथ काफी अच्छा बॉन्ड है। अमीषा अकसर धर्मेंद्र के हाल चाल पूछ लिया करती थीं, लेकिन जिस दिन धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हुए अमीषा पटेल उन्हें अस्पताल में मिलने गई थीं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के दौरान धर्मेंद्र और उनके परिवार का कैसा हाल था।
भारत लौटते ही सनी से मिलेंगी अमीषा
न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने बताया कि- मैंने धर्मेंद्र जी के निधन के बाद परिवार से बात नहीं की, क्योंकि वह जिस स्थिति से गुजर रहे हैं उनके पास कई लोग आ जा रहे होंगे ऐसे में उसी दर्द को दोहराना मुझे उचित नहीं लगा। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उन्हें इस स्थिति से निपटने के लिए निजता की जरूरत है। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि वह फिलहाल तो न्यूयॉर्क में हैं, लेकिन जैसे ही वह भारत आएंगी वह परिवार से मिलने के लिए जरूर जाएंगी।
हम सब वहां मौजूद थे सनी को गले लगाने के लिए...
अमीषा ने उस दिन को याद किया जब धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती थे वह स्थिति बहुत ही नाजुक थी। चाहें, शाहरुख हों सलमान हों या मैं हम सनी को गले लगाने के लिए 10 मिनट तक वहां मौजूद थे। वह ऐसा पल था जिसे वह समझ नहीं पा रहे हैं। क्योंकि यह सब उस व्यक्ति के बारे में था जिससे वह सबसे ज्यादा प्यार करते थे। परिवार के लिए वह पल बहुत ही कष्ट भरा था। अमीषा ने आगे कहा कि हमने एक महान इंसान खो दिया। लोग आपके स्टारडम, शोहरत को याद करते हैं, लेकिन जब आप ऐसी विरासत छोड़ जाएं जहां लोग उस इंसान को याद करते हैं तो वह उसकी उपलब्धि होती है।


Click it and Unblock the Notifications










