..................... Sunny Deol compares Gadar Ek Prem Katha to Star wars, open to sequel - Hindi Filmibeat

गदर पूरे देश ने देखी है, लोग हमसे बहुत प्यार करते हैं - सनी देओल ने किया गदर सीक्वल पर खुलासा

By Staff

सनी देओल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान गदर एक प्रेम कथा पर बात की। ये सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। फिल्म के बारे में बात करते हुए सनी देओल ने बताया कि फिल्म स्टार वार्स जैसी थी। पूरे देश ने इसे देखा है और अगर कोई अच्छा विषय मिला तो वो इसका सीक्वल ज़रूर करना चाहेंगे। वैसे भी देओल परिवार से ये देश बहुत प्यार करता है।

सनी देओल ने बताया कि यमला पगला दीवाना को भी फैन्स ने बहुत प्यार दिया है। इसलिए देओल परिवार फैन्स को निराश नहीं करेगा और अगर गदर सीक्वल के लायक कोई कहानी मिली तो ये फिल्म सनी देओल ज़रूर करेंगे।

sunny-deol-compares-gadar-ek-prem-katha-to-star-wars-open-to-sequel

सनी देओल आजकल अपने बेटे करण देओल की फिल्म पल पल दिल के पास पर काम कर रहे हैं। फिल्म का पोस्टर रिलीज़ हो चुका है और सनी देओल फिल्म की रिलीज़ के लिए तैयारी कर रहे हैं। ये करण की डेब्यू फिल्म है। पल पल दिल के पास में करण के साथ सहर बाम्ब अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में गोविंदा ने खुलासा किया था कि अनिल शर्मा ने गदर पहले उन्हें ऑफर की थी। लेकिन गोविंदा ने बताया कि फिल्म में इतनी गलतियां थीं कि वो डिसकस भी नहीं कर सकते। जब अनिल शर्मा ने गोविंदा को कहानी सुनाई तो इसमें बहुत कमी थी। बहरहाल, गोविंदा ने फिल्म रिजेक्ट की और ये सनी देओल के पास पहुंच गई।

जानिए 2001 के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X