सीमा हैदर की सरहद पार प्रेम कहानी को लेकर ये क्या कह गए सनी देओल, कहीं फिल्म की कमाई पर ना पड़ जाए असर

Sunny Deol On Seema Haider: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गदर 2' के प्रमोशन में खूब जोरों-शोरों से लगे हुए हैं। इस फिल्म को लेकर सनी देओल की काफी उम्मीदे हैं और फैंस भी इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बीच सनी ने पाकिस्तान से आई सीमा हैदर की प्रेम कहानी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सनी देओल ने सीमा हैदर की कहानी पर अपनी बात रखते हुए कहा कि हमें दूसरों की पसंद और इच्छा का सम्मान करना चाहिए। ये पूछने पर कि क्या उनकी फिल्म सरहद पार के प्रेम को बढ़ावा देने वाली है तो इस पर सनी का कहना था कि 'ऐसा नहीं है, आजकल तो लोग टेक्नोलॉजी के जरिए एप्स पर नए लोगों से मिल रहे हैं। अगर दो लोग एक-दूसरे से प्यार करने लगें, तो जाहिर है कि वो मिलना चाहेंगे और साथ रहना चाहेंगे।'
गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा का भी एक बयान सीमा हैदर पर सामने आया है। उन्होने दोनों के सीमा पार वाले रोमांस पर कुछ कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। अनिल बोले, "अच्छी बात है। यात्रा चलती रहनी चाहिए। या तो यहां से जाएं या वहां से यहां आएं। मुझे लगता है कि सीमा खत्म होनी चाहिए, सब कुछ भारत बन जाना चाहिए, एक देश बन जाना चाहिए ताकि समस्या खत्म हो जाए। करोड़ों रुपये बर्बाद हो रहे हैं। इसलिए मेरी फिल्म में भी डायलॉग है। लेकिन, तस्वीरें सिर्फ आभास देती हैं लेकिन वो उनके प्यार से प्रेरित हो रही हैं, प्यार की कोई सीमा नहीं होती।"
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर भारत के रहने वाले सचिन को अपना प्रेमी बताती हैं और उनसे शादी करने के लिए ग्रेटर नॉएडा आई हैं। सीमा जब से आई हैं तभी से वो सचिन से अपने प्यार के बारे डींगे हांक रही हैं। अब उनको फिल्म, राजनीति और कॉरपोरेट से इतने ऑफर मिले हैं जो कि चौकाने वाले हैं। ये लोग सिर्फ सीमा हैदर को सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से क्लीन चिट मिलने के लिए इंतजार कर रहे हैं।
देखना ये है कि जांच के बाद उनको लेकर किस तरह का फैसला लिया जाता है। सीमा हैदर चुनाव के मैदान में उतर सकती हैं क्योंकि एक पार्टी का ऑफर है। सीमा हैदर ने इसके पहले कन्हैया लाल साहू की हत्या पर बन रही फिल्म को लेकर ऑडिशन दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म को कितना पसंद किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications