Just IN: सनी देओल VS सलमान खान.. 2017 की ईद पर भिड़ंत.. गदर धमाका!
सनी देओल की फिल्म भैय्याजी सुपरहिट ईद 2017 को सलमान खान की फिल्म ट्यबलाइट के टकराएगी।
इससे बड़ी खबर 2017 की और क्या होगी.. कि सनी देओल अपनी फिल्म के साथ 2017 की ईद पर आ रहे हैं। जी हां, ईद पर सनी देओल की फिल्म 'भैय्याजी सुपरहिट' रिलीज होने वाली है। अब हमें यह याद दिलाने की तो जरूरत नहीं कि ईद पर और किसकी फिल्म रिलीज हो रही है.. !
जब शाहरूख से लेकर सलमान.. सनी देओल ने सबको धो डाला.. एक साथ!
2017 की ईद पर सनी देओल और सलमान खान के बीच तगड़ी भिड़ंत होने वाली है। कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ट्यूबलाइट' और सनी की 'भैय्याजी सुपरहिट'.. दोनों फिल्में आमने सामने दिखेंगी।

कोई शक नहीं कि फैंस के लिए यह किसी धमाका से कम नहीं। बता दें, सनी देओल की इस फिल्म में प्रीति जिंटा और अमीषा पटेल भी मुख्य किरदारों में हैं। भैय्याजी सुपरहिट पिछले 6 सालों से अटकी पड़ी थी। लिहाजा, निर्माताओं ने इसे रिलीज करने के लिए ईद का दिन चुना।
यहां जानें 2017 में कौन कौन सी फिल्मों के बीच होगा घमासान-


Click it and Unblock the Notifications