सनी देओल ने Gadar 2 की सफलता के बाद थिएटर्स में मनाया रक्षा बंधन, एक्टर ने फीमेल फैंस से बंधवाई राखी

Sunny Deol Film Gadar 2: हिंदी सिनेमा के अभिनेता सनी देओल इस वक्त अपनी फिल्म गदर 2 (Gadar 2) की सफलता का मजा ले रहे हैं। फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़कर एक नई मिशान बना दी है। इस बीच मंगलवार को सनी देओल (Sunny Deol) थिएटर में अपने फैंस से मिलने पहुंचे और सनी देओल ने थिएटर्स में जाकर अपने फैंस के साथ रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया है।
सनी देओल की फिल्म गदर 2 की सफलता-
सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जिसमें अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने 18 दिन में 500 करोड़ कमा लिए है, लेकिन अब भी लोगों का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
सनी देओल ने फैंस के साथ मनाया रक्षा बंधन-
मंगलवार को सनी देओल क बार फिर थिएटर में अपने फैंस से मिलने पहुंचे। इस मौके पर एक्टर ने 'मैं निकला गड्डी ले के' गाने पर डांस किया और फैंस के साथ रक्षाबंधन के त्योहार भी मनाया। जी हां, सनी पाजी ने इस दौरान फीमेल फैंस से राखी बंधवाई।
इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वियर भयानी ने शेयर किया है। एक-एक कर सभी महिलाएं सनी देओल को राखी बांध रही है। एक्टर ने राखी बंधवाकर अपनी बहनों पर खूब प्यार भी लुटाया। इतना ही नहीं सनी देओल ने राखी बंधवाकर अपनी फैन को एक गिफ्ट भी दिया। एक्टर के इन तस्वीरों और वीडियो पर लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं।
इसी के साथ वहीं मुंबई के एक स्कूल के कई छात्र और छात्राओं को आज मुंबई के अंधेरी स्थित सिनेपोलिस सिनेमाघर में 'गदर 2' दिखाई गई। सनी देओल वहां भी पहुंचे और स्कूल की कई बच्चियों से राखी बंधवाई। साथ ही उन्हें जिंदगी में सफल होने का आशीर्वाद भी दिया। बता दें कि स्कूल बच्चों को 'गदर 2' दिखाने का ये प्रोग्राम 'बेटी फाउंडेशन' की अनु रंजन ने आयोजित किया गया था। सोशल मीडिया पर सनी देओल के वीडियो और फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











