रामायण में इस महाबली का किरदार निभाएंगे सनी देओल? नितेश तिवारी की फिल्म से आई तगड़ी अपडेट!

sunny deol, nitesh tiwari, ramayana

नितेश तिवारी की रामायण को लेकर आए दिन कुछ ना कुछ सामने आता रहता हैं। हालांकि अब जो खबर सामने आ रही है वो काफी चौकाने वाली है और सनी देओल के फैंस को खुश करने वाली है।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में हनुमान का किरदार कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार सनी देओल करने वाले हैं। इसको लेकर पिंकविला ने एक दावा किया है और अब ये खबर आग की तरह वायरल हो रही है।

सूत्रों की मानें तो निर्देशक नितेश तिवारी अपनी इस फिल्म के लिए हनुमान की भूमिका निभाने को लेकर सुपरस्टार से लगातार बातचीत कर रहे हैं। इसके पहले खबरें आईं थीं कि इस फिल्म में रणबीर कपूर राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आने वाले हैं।

कहा जा रहा है कि महाबली हनुमान के इस किरदार को अगर कोई सही तरह से निभा सकता है तो वो सनी देओल ही है। इस रोल में सनी देओल से बेहतर कोई नहीं है। पता ये भी चला है कि गदर 2 अभिनेता ने नितेश तिवारी के रामायण का हिस्सा बनने में रुचि दिखाई है और वह भगवान हनुमान की भूमिका निभाने के लिए भी उत्साहित हैं।

हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान कब होगा इसको लेकर कुछ इंतजार करना पड़ सकता है। नितेश तिवारी काफी समय से इस फिल्म को बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं और स्टारकास्ट जमा कर रहे हैं। इस फिल्म नितेश तिवारी, मधु मंटेना, नमित मल्होत्रा ​​और अल्लू अरविंद प्रोड्यूस करने वाले हैं।

फिल्म काफी बड़े बजट में बनेगी। सनी देओल को आखिरी बार उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 में देखा गया था। इस फिल्म को लोगों का बेशुमार प्यार मिला और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।

More from Filmibeat

Read more about: sunny deol nitesh tiwari ramayana
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X