देओल परिवार में खुशियों के बीच छाया मातम, इस सदस्य की हुई दर्दनाक मौत

Marlene Ahuja Dies: मनोरंजन जगत के सबसे पॉपुलर परिवार में से एक देओल परिवार है। वर्तमान समय में देओल परिवार में एक के बाद खुशियां छाई हुई हैं, पहले सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी और फिर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 की शानदार सफलता। इस खुशियों के माहौल के बीच देओल परिवार में मातम छा गया है। परिवार के एक खास सदस्य की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई है।
देओल परिवार में छाया मातम-
गदर 2 अभिनेता सनी देओल की भाई और अभिनेता बॉबी देओल की सास मर्लिन आहूजा (Marlene Ahuja) का निधन हो गया है। बॉबी देओल की पत्नी तान्या आहूजा अपनी मां के जाने से टूट गई हैं।
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, तान्या की मां मर्लिन लंबे समय से बीमार थीं। बीमारी के चलते उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली। बॉबी देओल (Bobby Deol) की सास और तान्या आहूजा की मां मार्लीन आहूजा का 2 सितंबर को निधन हो गया।
परिवार के सूत्र के मुताबिक, 'वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और रविवार शाम को लंबी बीमारी के कारण उनका निधन हो गया था।' मर्लिन आहूजा ने निधन के कारण देओल परिवार में गम का माहौल छा गया है।
बता दें, तान्या आहूजा करोड़पति बैंकर दिवंगत देवेंद्र आहूजा की बेटी हैं, जो सेंचुरियन बैंक के प्रमोटर थे और 20वीं सेंचुरी फाइनेंस कंपनी के एमडी भी थे। ऐसे में उनकी मां मर्लिन आहूजा भी बिजनेसवुमन थीं।
गौरतलब है कि तान्या आहूजा के अलावा मर्लिन के दो बच्चे हैं, जिनका नाम विक्रम आहूजा और मुनीषा आहूजा है। आपको बता दे, बॉबी की शादी तान्या आहूजा से हुई थी, जिन्हें तान्या देओल के नाम से जाना जाता है।
कौन करेंगा मर्लिन का अंतिम संस्कार-
आपको बता दें, सेंचुरियन बैंक के शीर्ष बैंकर देवेन्द्र आहूजा के आकस्मिक निधन के बाद बॉबी देओल ने ही उनका अंतिम संस्कार किया था। क्योंकि तान्या के पिता और उनके बेटे विक्रम में काफी विवाद चल रहा था।
ऐसे में दामाद बॉबी देओल ने चंदनवाड़ी श्मशान में अपने ससुर का अंतिम संस्कार किया था। तो अब फिर से ऐसा वक्त आ गया है जहां शायद बॉबी देओल (Bobby Deol) फिर से अपना फर्ज निभाएंगे। खैर फिलहाल तो इस दुख की घड़ी में बॉबी देओल अपनी पत्नी के साथ हैं।


Click it and Unblock the Notifications
