हेमा मालिनी के फैमिली से रिश्ते पर पहली बार सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कह डाली इतनी बड़ी बात?

सनी देओल और बॉबी देओल इस वक्त खबरों में हैं और हाल ही में दोनों को कॉफी विद करण में देखा गया था। इस दौरान दोनों ने कई खुलासे किए और कुछ ऐसा कहा है जो कि खबरों का हिस्सा है।
इस दौरान हेमा मालिनी और उनकी बेटियों अहाना और ईशा देओल के साथ अपने रिश्तों को लेकर भी दोनों ने खुलकर बात की है। अहाना और ईशा दोनों के साथ उनके समीकरण के बारे में पूछे जाने पर सनी ने कहा, "वे मेरी बहनें हैं और इसमें किसी तरह का कोई बदलाव है।
गदर 2 को लेकर वो सभी खुश थे।'' अगस्त में गदर 2 की स्क्रीनिंग पर सनी और बॉबी का अहाना और ईशा के साथ नजर आए थे। ईशा देओल ने इसकी एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी और इस दौरान सनी और बॉबी ने न सिर्फ इवेंट की शोभा बढ़ाई बल्कि स्क्रीनिंग के दौरान ईशा और अहाना के साथ पोज भी दिया।
कथित तौर पर यह पहली बार था कि धर्मेंद्र के चार बच्चे- हेमा मालिनी से ईशा और अहाना, और प्रकाश कौर से सनी और बॉबी- एक साथ दिखे थे। सनी देओल अक्सर अपनी बहनों के साथ दिखते रहते हैं लेकिन कभी उनको हेमा मालिनी के साथ नहीं देखा जाता है। इस वक्त सनी देओल का ये बयान चर्चा का हिस्सा है।
गदर 2 की बात करें तो शायद ही किसी को पता था कि ये फिल्म इतनी बड़ी हिट हो जाएगी। सनी देओल ने खुद इस बात को लेकर खुलासा किया था।
फिल्म को इतनी बड़ी फिल्म बनाने के लिए वो लोगों का शुक्रिया अदा करते नहीं थकते हैं। बता दें कि सनी देओल और अमीषा पटेल एक साथ इस फिल्म में दिखे थे तो लोगों को पुरानी यादें ताजा हो गई थीँ।


Click it and Unblock the Notifications