..................... Sunny Deol breaks silence on Rs 56 Crore loan and home auction, Akshay Kumar also released statement - Hindi Filmibeat

Sunny Deol: 56 करोड़ के लोन और घर की नीलामी पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, अक्षय कुमार ने भी जारी किया बयान

sunny-deol-breaks-silence-on-rs-56-crore-loan-and-home-auction-akshay-kumar-also-released-statement

Sunny Deol breaks silence on Rs 56 crore loan: गदर 2 की बेजोड़ सफलता एन्जॉय कर रहे अभिनेता सनी देओल अचानक की अपने जुहू स्थित बंगले को लेकर सुर्खियों में आ गए थे। बताया गया कि उन्होंने अपना बैंक लोन नहीं चुकाया है। बहरहाल, अब बीते दिन सनी देओल इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

20 अगस्त को बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल के बंगले की नीलामी का विज्ञापन अखबार में निकाला था, जिसमें अजय सिंह देओल उर्फ सनी देओल के नाम पर 55 करोड़ रुपये का बंगला बताया गया, जिसे 25 सितंबर 2023 को नीलाम करने की घोषणा की गई। ये घर 'सनी विला' के नाम से जाना जाता है और यह गांधी ग्राम रोड़ नॉर्थ मुंबई में स्थित है।

कुछ भी बोलूंगा, लोग गलत मतलब निकालेंगे

सनी देओल ने अब इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ दी है। इस बारे में सवाल किये जाने पर एक्टर ने कहा, "मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। ये निजी मामले हैं। मैं कुछ भी बोलूंगा, लोग गलत मतलब निकालेंगे।"

बाद में उन्होंने अपने जारी किये बयान में कहा- "हम इस मुद्दे को सुलझाने की प्रक्रिया में हैं और समस्या का समाधान हो जाएगा। हम इस पर आगे कोई अटकलें न लगाने का अनुरोध करते हैं।"

अक्षय कुमार ने नहीं दी है कोई मदद

बीते दिन यह भी खबर आई थी कि लोन की रकन चुकाया करने में अक्षय कुमार अपने दोस्त सनी देओल की मदद के लिए सामने आए हैं। लेकिन बता दें, इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। रिपोर्ट्स सामने आने लगी थीं कि नोटिस सामने आने के बाद अक्षय ने सनी देओल से मीटिंग की थी और उनकी मदद करने का फैसला लिया था। अक्षय ने सनी को 30-40 करोड़ रुपये देने की पेशकश की थी। हालांकि अक्षय के स्पोक्सपर्सन ने कुछ देर बाद ही स्टेटमेंट जारी कर इसे अफवाह बताया था। उन्होंने कहा था- "ऐसे सभी दावे बिल्कुल झूठ है.."

Read more about: sunny deol akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X