..................... Sunny Deol Border 2 Poster Out Sunny Deol patriotic movie Border 2 release date - Hindi Filmibeat

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, सनी देओल की 'Border 2' की रिलीज डेट आई सामने

Border 2

Border 2 Release Date: देशभक्ति के जज्बे को और ऊंचाई देते हुए, बहुप्रतीक्षित एक्शन-वॉर फिल्म 'बॉर्डर 2' का पहला पोस्टर शुक्रवार को लॉन्च कर दिया गया। पोस्टर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया, खासकर जब सनी देओल ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फिल्म की नई रिलीज डेट की भी ऐलान कर दिया।

फैंस मेजर कुलदीप सिंह की वापसी को लेकर जोश में हैं और कमेंट्स के जरिए अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

क्या है पोस्टर में

पोस्टर में सनी देओल आर्मी की वर्दी में एक विशाल तोप (बज़ूका) थामे नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर गुस्सा, आंखों में जुनून और होठों पर देशभक्ति का संदेश झलक रहा है। बैकग्राउंड में गोलियों की गूंज, धुएं का माहौल और हाथ में तिरंगा थामे भारतीय सैनिक- ये सब 1999 के कारगिल युद्ध की यादें ताजा कर देता है।

रिलीज डेट में बदलाव
पहले यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को आने वाली थी, लेकिन अब इसे एक दिन पहले यानी 22 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा। गणतंत्र दिवस वीकेंड को देखते हुए मेकर्स ने यह बदलाव किया है। सनी देओल ने पोस्टर के साथ लिखा- "हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे... फिर एक बार! बॉर्डर 2, 22 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में।"

फैंस के रिएक्शन

पोस्टर के आते ही सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़ आ गई। एक फैन ने लिखा- "रोंगटे खड़े हो गए! ये फिल्म एपिक होगी!" तो दूसरे ने कहा-"सनी देओल अपने बेस्ट फॉर्म में हैं, ये ब्लॉकबस्टर होगी।" अब दर्शक बेसब्री से वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के लुक्स का इंतजार कर रहे हैं।

स्टारकास्ट और डायरेक्शन

'बॉर्डर 2' को अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं और इसका निर्माण भूषण कुमार और ओरिजिनल 'बॉर्डर' के डायरेक्टर जेपी दत्ता ने किया है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा नजर आएंगे।

1997 में आई जेपी दत्ता की 'बॉर्डर' आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। 1971 के लोंगेवाला युद्ध पर आधारित उस फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, तब्बू, राखी और पूजा भट्ट ने शानदार काम किया था। उस वक्त फिल्म ने 66 करोड़ की कमाई कर देशभक्ति फिल्मों का एक नया मानक तय किया था।

Read more about: border 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X