धरम पापा के लिए गाने गायेंगे सन्नी-बॉबी
बॉलीवुड के आदर्श परिवारों में से एक परिवार देओल खानदान भी है। सभी को पता है कि सन्नी देओल और बॉबी देओल दोनों अपने पापा धर्मेन्द्र से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। दोनों ही भाई इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म यमला, पगला दीवाना के सीक्वेल में व्यस्त हैं।
इस फिल्म में दोनों भाई एक गाना गाने वाले हैं जो कि उनके पापा धर्म जी को समर्पित होगा। गाने के बोल हैं...मैं ते एदे ही नचना... जिसमें बॉबी और सन्नी अपने पापा के डांस स्टेप को कॉपी भी करेंगे।
हालांकि बॉबी तो बढ़िया डांसर हैं लेकिन सन्नी का मामला डांस के मामले में थोड़ा कमजोर है जिस पर हंसते हुए सन्नी ने कहा कि मैं पापा के डांस स्टेप को करने की कोशिश करूंगा, जिसकी वजह से मैं शायद अब नाचने लग जाऊं।मुझे पता है कि नाचना बहुत मुश्किल है। लेकिन मैं पूरी कोशिश करूंगा। यह फिल्म मेरे और बॉबी के लिए काफी मायने रखती है इसलिए मैं और वो दोनों ही इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि मैं और बॉबी दोनों इस फिल्म में पापा के लिए गाना भी गा रहे हैं। उम्मीद करता हूं लोगों को फिल्म पसंद आयेगी।


Click it and Unblock the Notifications












