POSTER: सनी देओल की नई फिल्म की झलक.. इसी साल होगा धमाका!
सनी देओल, बॉबी देओल, श्रेयास तलपडे स्टारर फिल्म पोस्टर ब्वॉयज का पोस्टर देंखे यहां।
सनी देओल, बॉबी देओल, श्रेयास तलपडे स्टारर फिल्म पोस्टर ब्वॉयज का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। बता दें, इस फिल्म से श्रेयास तलपडे निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। फिल्म 8 सितंबर को देशभर में रिलीज होगी।
पोस्टर ब्वॉयज इसी नाम से बनी हिट मराठी फिल्म का हिंदी रीमेक है। ये एक कॉमेडी फिल्म है, जहां लोगों की कहानी है, जो अचानक से मुश्किल में फंस जाते हैं जब उनकी तस्वीरें टेलीविजन पर दिखाई जाती है।

गौरतलब है कि साल 2013 में फिल्म यमला पागल दीवाना के बाद एक बार फिर सनी देओल और बॉबी देओल एक फिल्म में नजर आएंगे। इसे बॉबी देओल की कमबैक फिल्म भी कहा जा सकता है।
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए श्रेयास ने कहा था कि मुझे ऐसे हीरो चाहिए, जिसकी छवि ही-मैन जैसी हो। इसीलिए मैंने सनी देओल और बॉबी देओल को अप्रोच किया। उनके साथ काम करना मजेदार है।


Click it and Unblock the Notifications











