सनी देओल आदित्य चोपड़ा संग भूले सालों पुरानी दुश्मनी, पामेला चोपड़ा के प्रेयर मीट में आए नजर

sunny deol

Bollywood celebs at Pamela Chopra prayer meet: बॉलीवुड में कई सेलेब्स के बीच सालों से रिश्तों खराब हैं। सनी देओल और आदित्य चोपड़ा या यूं कहें चोपड़ा परिवार के रिश्तों के बीच कड़वाहट भी दशकों से कड़वाहट थी। लेकिन, आदित्य चोपड़ा की मां पामेला चोपड़ा का निधन हुआ तो सनी देओल भी उनके दुख में शरीक हुए और श्रद्धांजली देने पहुंचे।

सनी देओल के अलावा बॉबी देओल, ईशा देओल और हेमा मालिनी भी पामेला चोपड़ा को श्रद्धांजली देने पहुंचे थे। सनी देओल को आदित्य चोपड़ा के यहां देखकर हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर सनी देओल की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। सनी देओल को वहां देखकर हर कोई हैरान रह गया।

बता दें कि, 'डर' फिल्म के दौरान सनी देओल के यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा के रिश्ते बिगड़ गए थे। दरअसल क्रिएटिव कारणों से मतभेद हो गए थे। दोनों की नाराजगी कई सालों तक कायम रही। यहां तक कि, 'डर' फिल्म के बाद सनी देओल ने कभी आदित्य चोपड़ा या यश चोपड़ा के साथ काम नहीं किया।

सनी देओल ने सालों पहले एक इंटरव्यू में स्वीकार भी किया था कि, उनके और यश चोपड़ा के बीच मतभेद थे। दरअसल, फिल्म में सनी देओल ने कमांडो का किरदार निभाया था और उन्हें अंदाजा नहीं था कि फिल्म में यश चोपड़ा विलेन को अधिक शानदार और भव्य तरीके से दिखाने वाले हैं।

फिल्म के क्लाइमैक्स से सनी देओल भी हैरान रह गए थे। सनी देओल का कहना था कि, उनसे झूठ बताया था। लेकिन, अब जब यश चोपड़ा की पत्नी और आदित्य चोपड़ा की मां का निधन हुआ तो सनी देओल खुद उनके दुख में शामिल होने के लिए पहुंचे और सोशल मीडिया पर उनके इस कदम की जमकर तारीफ हो रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X