सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' का सीक्वल- निर्देशक ने किया खुलासा, 'कहानी तैयार है'

By Filmibeat Desk

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रही है। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। वहीं, अब फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने खुलासा किया है कि जल्द ही फिल्म का सीक्वल भी लाया जा सकता है। सीक्वल के कंसेप्ट पर काम हो चुका है और अब स्क्रिप्ट लिखी जा रही है।

मिड डे से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, "गदर के मेकर्स ने कहानी पर काम करना भी शुरु कर दिया है। सीक्वल में सनी देओल और अमीषा पटेल ही होंगे, वहीं निर्देशक के बेटे उत्कर्ष भी इसका हिस्सा होंगे। उत्कर्ष ने ही गदर में सनी देओल के बेटे का रोल निभाया था।"

Gadar

सूत्र के अनुसार, निर्देशक अनिल शर्मा जल्द ही इस सीक्वल की घोषणा भी कर सकते हैं। फिलहाल, देओल परिवार की फिल्म 'अपने 2' के निर्देशन की जिम्मेदारी भी अनिल शर्मा पर ही है। लिहाजा, अपने 2 की रिलीज के बाद गदर सीक्वल पर बात आगे बढ़ेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X