सनी देओल बर्थडे पार्टी Inside PHOTOS- धर्मेंद्र, बॉबी देओल और बेटों के साथ किया सेलिब्रेट
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने बेटे सनी देओल के जन्मदिन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 19 अक्टूबर को सनी ने अपना 64वां जन्मदिन मनाया है। अपने पिता धर्मेंद्र, भाई बॉबी देओल और बेटों करण और राजवीर के साथ सनी ने यह खास दिन सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बेटे के बर्थडे के खास मौके पर धर्मेंद्र ने सभी फैंस के लिए मैसेज लिखा है।
धर्मेंद्र ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- "With his great blessing🙏 your soulful good wishes. Sunny's BIRTHDAY 🎂 CELEBRATIONS Deol style 🙏"

तस्वीरों में सनी देओल केक काटते हुए दिख रहे हैं, जिस पर लिखा है- हैप्पी बर्थडे सनी भैया। जन्मदिन पर उन्हें फैंस के साथ-साथ सेलेब्स ने भी खूब बधाइयां दी हैं। आज भले ही सनी फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी उतनी ही तगड़ी है। फैंस उन्हें बेहद पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications