सनी देओल की अगली फिल्म.. रिलीज डेट FINAL.. एक्शन- कॉमेडी का धमाका
सनी देओल, प्रीति जिंटा, अमीषा पटेल, श्रेयास तलपडे और अरशद वारसी स्टारर फिल्म भैय्यीजी सुपरहिट के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। सनी देओल की यह फिल्म 14 सितंबर 2018 को रिलीज होगी। यह एक एक्शन- कॉमेडी है, जिसका निर्देशन नीरज पाठक कर रहे हैं। बता दें, इस फिल्म में सनी देओल डबल रोल निभा रहे हैं।
'अक्षय कुमार की फिल्में बाकी सितारों से काफी अलग होती है..'
फिल्म में सनी देओल एक गैंग्सटर के रोल में दिखाई देंगे, जो एक्टर बनना चाहता है। प्रीति फिल्म में सनी देओल की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। यह बॉलीवुड और अंडरव्लर्ड की दुनिया पर बनी फुल कॉमेडी फिल्म है।

फिल्म 'भईया जी सुपरहिट' को लेकर पहले साल 2012 में ही घोषणा कर दी गई थी। लेकिन फिर फिल्म पोस्टपोंड होती चली गई। फिल्म के प्रोड्यूसर को लेकर काफी परेशानी हो गई थी।
2018 की बात करें तो फिल्म सनी देओल एक नहीं, दो नहीं.. बल्कि तीन फिल्मों के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं।
भैय्याजी सुपरहिट की बात करें तो, प्रीती जिंटा भी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि, मैं बहुत खुश हूं कि मुझे अपने फेवरिट को-स्टार के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। मुझे सनी देओल के साथ एक बार फिर काम करके बहुत अच्छा लग रहा है। वह एक अच्छे एक्टर नहीं, ब्लकि बेहतरीन डाइरेक्टर भी हैं।
वहीं, अमीषा पटेल ने कहा, मैं सनी देओल के साथ एक बार फिर काम कर बहुत खुश हूं.. दर्शक भी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications











