''सलमान खान होंगे सुपरस्टार.. लेकिन हमारी फिल्म भी कुछ कम नहीं....''
सनी देओल की फिल्म भैय्याजी सुपरहिट के प्रोड्यूसर ने कहा, हमें सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट से कोई डर नहीं।
2017 की ईद पर सनी देओल और सलमान खान के बीच तगड़ी भिड़ंत होने वाली है। कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ट्यूबलाइट' और सनी की 'भैय्याजी सुपरहिट'.. दोनों फिल्में आमने सामने दिखेंगी।
''सलमान खान बहुत बुरे एक्टर हैं.. मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं....''
कोई शक नहीं कि फैंस के लिए यह किसी धमाका से कम नहीं। बता दें, सनी देओल की इस फिल्म में प्रीति जिंटा और अमीषा पटेल भी मुख्य किरदारों में हैं। भैय्याजी सुपरहिट पिछले 6 सालों से अटकी पड़ी थी। लिहाजा, निर्माताओं ने इसे रिलीज करने के लिए ईद का दिन चुना।

फिल्म के निर्माता ने क्लैश पर कहा- 'हम लोग काफी समय से डिस्ट्रिब्यूर्स से बातचीत में थे। उन्होंने हमें वार्न किया था कि ईद पर ट्यूबलाइट आ रही है। ये सच है कि सलमान खान सुपरस्टार हैं.. लेकिन हमें भी अपनी फिल्म पर पूरा विश्वास है। लिहाजा, यह मायने नहीं रखता कि सामने कौन है..'
निर्माता ने आगे कहा- पहले भी हम देख चुके हैं कि दो फिल्में क्लैश होकर भी अच्छा बिजनेस कर रही हैं। वहीं, हम सनी देओल को बिल्कुल नये अवतार में ला रहे हैं। फिल्म में उनका डबल रोल है। हमें विश्वास है कि फैंस को फिल्म बेहद पसंद आएगी।
बाहुबली 2 के साथ होगा.. सलमान खान की फिल्म का DHAMAKA
बता दें, फिल्म को 2000 स्क्रीन तक मिल सकती है। निर्माता ने कहा कि सनी देओल ने भी ईद रिलीज के लिए हामी दे दी है। मुझे पता है कि सनी और सलमान अच्छे दोस्त हैं.. लेकिन यह क्लैश उनकी दोस्ती के बीच नहीं आएगी।


Click it and Unblock the Notifications











