PICS: सनी देओल की नई 'एक्शन' फिल्म.. धड़ाधड़ हो रही है शूटिंग!
सनी देओल की आगामी फिल्म भैय्याजी सुपरहिट के सेट से प्रीती जिंटा और अमीषा पटेल का लुक देंखे यहां। फिल्म की शूटिंग चल रही है।
सनी देओल की पिछली फिल्म 'घायल वन्स अगेन' भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल न कर पाई हो, लेकिन सनी एक बार फिर अपनी कई फिल्मों की तैयारी में भी लग गए हैं। जिनमें से सबसे ऊपर है 'भईया जी सुपरहिट'..
इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीती ज़िंटा और अमीषा पटेल मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। बता दें, फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। हाल ही में फिल्म से दोनों एक्ट्रेल की लुक सामने आई है। कोई शक नहीं कि प्रीती यहां बेहद क्यूट दिख रही हैं, जबकि अमीषा पटेल को मार्डन लुक दिया गया है।

[शाहरूख से धोखा.. लेकिन सलमान खान के साथ मिली 'जीत']
प्रीती जिंटा ने कुछ दिनों पहले फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जहां अमिषा और सनी देओल भी शूटिंग करते दिख रहे हैं।
बता दें, फिल्म 'भईया जी सुपरहिट' को लेकर साल 2012 में ही घोषणा कर दी गई थी। लेकिन फिर फिल्म पोस्टपोंड होती चली गई। रिपोर्ट्स की मानें तो अब फिल्म को नया प्रोड्यूसर मिल चुका है और सबकुछ सही तरीके से चल रहा है।
[3000 करोड़ के साथ.. 2017 होगी बॉलीवुड की BEST साल!]
फिल्म का निर्देशन नीरज पाठक कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल एक गैंग्सटर के रोल में दिखाई देंगे, जो एक्टर बनना चाहता है। कोई शक नहीं कि सनी देओल फैंस को इस फिल्म का इंतजार होगा।


Click it and Unblock the Notifications
