अजय देवगन को टक्कर देंगे सनी देओल- FIRST LOOK किया रिलीज- दशहरा 2018
सनी देओल, प्रीटी जिंटा और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म भैय्याजी सुपरहिट की रिलीज डेट एक बार फिर बदल चुकी है। अब सनी देओल की यह फिल्म 2018 दशहरा पर रिलीज होने वाली है। नीरज पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म ईद से टलते टलते अब दशहरा तक पहुंच चुकी है। यह एक एक्शन- कॉमेडी फिल्म है, जिसमें सनी देओल डबल रोल निभा रहे हैं।
संजू का बॉक्स ऑफिस तहलका- बजट पार और कमा रही है धड़ाधड़ PROFIT
खास बात है कि फिल्म 19 अक्टूबर 2018 को रिलीज हो रही है। और इसी समय लव रंजन के बैनर तले अजय देवगन की अगली फिल्म और अर्जुन- परिणीति की नमस्ते इंग्लैंड भी आ रही है। लिहाजा, इस दशहरा बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्में आमने सामने होंगी। अजय देवगन- सनी देओल का क्लैश देखना दिलचस्प होगा।

भैय्याजी सुपरहिट की बात करें तो फिल्म की घोषणा साल 2012 में ही कर दी गई थी। लेकिन फिर फिल्म पोस्टपोंड होती चली गई। सनी की यह फिल्म 6 साल से अटकी पड़ी थी, लिहाजा, फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर कोई खास उत्साह बचा है नहीं। कहीं ना कहीं अजय देवगन से क्लैश होने पर फिल्म को फायदा ही मिल सकता है।
भैय्याजी सुपरहिट की बात करें तो, प्रीती जिंटा भी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि, मैं बहुत खुश हूं कि मुझे अपने फेवरिट को-स्टार के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। मुझे सनी देओल के साथ एक बार फिर काम करके बहुत अच्छा लग रहा है। वह एक अच्छे एक्टर नहीं, ब्लकि बेहतरीन डाइरेक्टर भी हैं।
वहीं, अमीषा पटेल ने कहा, मैं सनी देओल के साथ एक बार फिर काम कर बहुत खुश हूं.. दर्शक भी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications











