Video: पिता धर्मेंद्र के बर्थडे पर इमोशनल हुए सनी देओल, केक खिलाते हुए छलके एक्टर के आसूं

Sunny Deol, Dharmendra

Sunny Deol- Dharmendra video: सोशल मीडिया पर आए दिन सेलेब्स के कई सारे वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इन्ही में से कुछ वीडियो बहुत ही प्यारे होते हैं जो फैंस को बहुत पसंद आते हैं। हाल ही में एक वीडियो देओल फैमली का सामने आया है, इसमें देखा जा सकता है कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बर्थडे पर सनी देओल काफी इमोशनल हो जाते हैं।

पिता के बर्थडे पर इमोशनल हुए सनी देओल-

सिनेमा जगत के मशहूर फैमली मे से एक है देओल फैमली, जो कि हमेशा ही खबरों में बनी रहती है। देओल फैमली के बीच में सभी के बीच बहुत प्यार और सम्मान है। हर मौके पर इसकी झलक देखने को मिल जाती हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है इसमें सनी देओल और उनके पति धर्मेंद्र के बीच काफी सच्चा रिश्ता देखने को मिल रहा है। दरअसल ये वीडियो दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के जन्मदिन के अवसर का है।

धर्मेंद्र के जन्मदिन के मौके पर उनके आवास स्थान पर हजारों की संख्या में फैंस की भीड़ जमा है, जो अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने और उनकी एक झलक पाने का इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता ने अब घर के बाहर आकर अपने फैंस से मुलाकात की।

इस दौरान उनके बेटे सनी देओल भी साथ नजर आए। घर के बाहर आकर धर्मेंद्र ने बड़ा सा प्यारा सा केक काटा और सनी देओल उस समय काफी इमोशनल नजर आए, केक काटते हुए सनी देओल के आंसू छलक उठे। रोते हुए सनी देओल ने अपने पति का केक खिलाया।

धर्मेंद्र जब केक काट रहे थे तब उनके चाहने वाले उन पर फूलों की बारिश कर रहे थे। धर्मेंद्र के प्रति उनका प्रेम लोगों का ध्यान खींच रहा है। धर्मेंद्र अपने जन्मदिन के मौके पर काफी खुश नजर आए। सोशल मीडिया पर अभिनेता की कई सारी वीडियो और फोटोज वायरल हो रही हैं।

सेलेब्स और परिवार वालों ने दी धर्मेंद्र को बधाई-

बॉलीवुड में हीमैन कहे जाने वाले धर्मेन्द्र आज शुक्रवार को अपना 88वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर फैंस के साथ साथ सेलेब्स ने उनको सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी। धर्मेंद्र को उनके बेटे सनी, बॉबी और बेटी ईशा देओल ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। इसके साथ ही हेमा मालिनी ने भी अपने पति धर्मेंद्र को प्यारा सा नोट शेयर करके जन्मदिन की बधाई दी।

Read more about: sunny deol dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X